टीवी मसाला

GHKKPM Weekly Spoiler: क्या सई-विराट के लिए पीछे हटेगी पाखी, सीरियल में होने वाली है इस हैंडसम हंक की नई एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:25 PM IST

GHKKPM Weekly Spoiler: इन दिनों विराट और सई की जिंदगी में उथल- पुथल चल रही है। सई की बेटी सवी किडनैप हो जाएगी। क्या समय रहते विराट सवी को बचा पाएगा।

Image

GHKKPM Weekly Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin weekly spoiler : गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस का पॉपुलर शो है। शो में इन दिनों धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। विराट और पाखी की जिंदगी में सई वापस आ चुकी हैं। सई के वापस आने से विराट बिल्कुल भी खुश नहीं है। इतना ही नहीं, वो सई से भी कहता है कि तुम मेरे परिवार से दूर रहना। सई विराट को जवाब देते हुए कहती हैं कि मैं भी भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि मैं तुमसे कभी न दोबारा मिलू। लेकिन किस्मत दोनों को बार- बार एक- दूसके के सामने लेकर आती है। शो में अपकमिंग एपिसोड में सई की मुश्किलें और बढ़ने वाली है।

विराट सई से सवी को वेडिंग एनीवर्सरी पार्टी में भेजने के लिए कहता है। लेकिन सई ऐसा करने से मना कर देती हैं। वो कहती हैं मुझे लगता है कि हमें प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखना चाहिए। बाद में पाखी कहती हैं कि सवी विनायक की बेस्ट फ्रेंड है। क्या तुम विनायक के लिए इतना नहीं कर सकती हो। सई विनायक के खातिर सवी को पार्टी में भेजन के लिए तैयार हो जाती है। इस बीच सई सवी के चिलाने की आवाज सुनती हैं। उसे लगता है कि सवी शायद पार्टी में चली गई हैं, लेकिन उसकी बेटी का किडनैप हो गया।

क्या सवी के लिए साथ आएंगे विराट और सई

सई विराट के घर पहुंचती हैं, जहां वो पाखी और विराट को साथ में केक काटते हुए देखती हैं। ये सब देखकर सई काफी दुखी हो जाती हैं। क्या समय रहते बेटी को बचा पाएगे सई और विराट।

शो में होगी नए हैंडसम हंक की एंट्री

शो में सई के अपोजिट नए किरदार की एंट्री होगी। क्या इस नए किरदार के आने से सई और विराट की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई एंट्री में कोई और नहीं, इशक में मरजावां एक्टर राहुल सुधीर नजर आएंगे। अभी तक चैनल की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article