टीवी मसाला

KBC 14 Promo: जया बच्चन ने सबके सामने की अमिताभ बच्चन की शिकायत, कहा- 'मुझे कभी नहीं भेजते फूल और चिट्ठी'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 06:55 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 Promo: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल एपिसोड में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन हॉटसीट पर बैठेंगे। शो में जया बच्चन अपने पति से शिकायत करेंगी। वहीं, जया बच्चन अमिताभ बच्चन से ऐसा सवाल पूछेंगी, जिसका जवाब वह नहीं दे पाएंगे।

Image

KBC 14 Promo

KEY HIGHLIGHTS
  • केबीसी 14 में हॉटसीट पर बैठेंगे जया बच्चन और अभिषेक बच्चन।
  • शो के प्रोमो के मुताबिक जया बच्चन करेंगी बिग बी से शिकायत।
  • अमिताभ बच्चन के बर्थडे के मौके पर आएगे ये स्पेशल एपिसोड।

Kaun Banega Crorepati 14 Promo: कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 में इस हफ्ते अमिताभ बच्चन का बर्थडे (11 अक्टूबर) सेलिब्रेट किया जाएगा। बिग बी के बर्थडे के मौके पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) हॉटसीट पर बैठने वाले हैं। शो के प्रोमो के मुताबिक जया बच्चन बिग बी से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर करने वाली हैं। गेम के दौरान अभिषेक बच्चन अपने पिता की जगह होस्ट की कुर्सी पर बैठेंगे। वहीं, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन से शिकायत करती नजर आ रही हैं।

केबीसी 14 के प्रोमो (KBC 14 Promo) के मुताबिक जया बच्चन कह रही हैं, 'मैंने देखा तो नहीं पर सुना है कि जब आप किसी के काम से या स्वाभाव से प्रभावित होते हैं, तो चिट्ठी भेजते हैं, फूल भेजते हैं। वैसे मुझे आपने कभी कोई चिट्ठी नहीं भेजी।' इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'यार ये कार्यक्रम सार्वजनिक हो रहा है। ये गलत बात है।' इस पर अभिषेक बच्चन जवाब देते हैं, 'जी बिल्कुल नहीं, आप देखते रहें कि आगे-अगे देखिए होता है क्या।' वहीं, एक अन्य प्रोमो में जया बच्चन अमिताभ बच्चन से पूछती हैं, 'अगर आपको एक वीरान द्वीप में जाना हो तो आप अपने साथ तीन चीजें क्या ले जाएंगे।' जया बच्चन कहती हैं कि कोई ऑप्शन नहीं है।

शो में इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति 14 के एक अन्य प्रोमो में अभिषेक बच्चन अपनी मम्मी जया बच्चन को शो में बुलाते हैं। जया बच्चन हॉटसीट पर कहती हैं, 'मैं दर्शकों को ये बताना चाहती हूं।' इसके बाद अमिताभ बच्चन की आंख में आंसू आ जाते हैं।' शो के प्रोमो के मुताबिक अमिताभ बच्चन सभी कंटेस्टेंट्स से फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल पूछते हैं तभी अचानक से हूटर बज जाता है। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि आज इतनी जल्दी समय समाप्त हो गया। तभी पीछे से अभिषेक बच्चन आते हैं और अपने पिता को सरप्राइज देते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति 14 में जल्द ही दूसरा करोड़पति मिल सकता है। दिल्ली के शाश्वत गोयल ने 16वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। उनके सामने अब साढ़े सात करोड़ रुपए का सवाल आएगा।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article