YRRKH 3 Twists: अक्षरा की जान की दुश्मन बनी आरोही, सौतेली बहन की खुशियों पर लगाया ग्रहण 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 04:33 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अक्षरा और अभिमन्यु के लिए रास्ते बहुत कठिन होने वाले हैं क्योंकि उनकी राह में आरोही अड़चन बनकर आने वाली है। इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में देखा जाएगा कि कैसे अभिरा की शादी में आरोही रुकावट लाएगी। 

YRRKH 3 Twists: अक्षरा की जान की दुश्मन बनी आरोही, सौतेली बहन की खुशियों पर लगाया ग्रहण 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में यह देखा जा रहा है कि गोयंका परिवार अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारी कर रहा है। एक तरफ जहां अक्षरा और अभिमन्यु अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं तो वहीं आरोही से अपनी बहन की खुशियां देखी नहीं जा रही हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के मौजूदा एपिसोड में यह देखा गया कि अक्षरा और अभिमन्यु शादी से पहले एक रोमांटिक डेट पर जाते हैं। यहां यह दोनों एक साथ समय बिताते हैं और एक दूसरे में खोए रहते हैं। दर्शक बहुत दिनों से अक्षरा और अभिमन्यु की शादी देखना चाहते थे और अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन इनकी शादी इतनी आसानी से नहीं होने वाली है। 

अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का कार्ड बिगाड़ेगी आरोही

अपकमिंग एपिसोड में यह देखा जाएगा कि कायरव अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के कार्ड को सजा रहा होता है। अपनी बहन अक्षरा की शादी के लिए वह बहुत उत्साहित है। अक्षरा की शादी बहुत धूमधाम से करना चाहता है और एक भी कमी नहीं छोड़ना चाहता है इसलिए वह इस कार्ड पर बहुत सुंदर पेंटिंग बनाता है। खूबसूरत पेंटिंग को देख कर सब खुश हो जाते हैं और कायरव की तारीफ करने लगते हैं। लेकिन आरोही से यह बर्दाश्त नहीं होता है। वह अपनी बहन आरोही से जलने लगती है और रंग की मदद से इस कार्ड को खराब करने की कोशिश करती है। जैसे ही वह कार्ड को बिगाड़ने की कोशिश करती है तभी अक्षरा आ जाती है और वह देख लेती है। जिसके बाद आरोही और अक्षरा के बीच में तू-तू मैं-मैं होने लग जाती है।

अक्षरा को गुंडों से बचाएगा अभिमन्यु

जिसके बाद यह देखा जाएगा कि गणेश पूजा के लिए सब मंदिर चले जाते हैं लेकिन अक्षरा पीछे रह जाती है। वह अकेले ही मंदिर जाने की कोशिश करती है लेकिन रास्ते में उसे गुंडे रोक लेते हैं। अक्षरा वहां से निकलने की कोशिश करती है लेकिन गुंडों के घेरे में वह फंस जाती है। गुंडे अक्षरा को परेशान करते हैं लेकिन तभी अभिमन्यु की एंट्री एकदम हीरो की तरह होती है और वह उसे बचा लेता है। अभिमन्यु अक्षरा के सामने हीरो बनने का मौका नहीं छोड़ता है। लेकिन अभिमन्यु की यही अच्छाई अक्षरा को बहुत पसंद है। वह ना ही सिर्फ अक्षरा को गुंडों से बचाता है बल्कि वह उसकी सौतेली बहन आरोही के लिए भी उसे आगाह करता है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को आरोही के बारे में बताता है। अक्षरा को सावधान रहने के लिए कहता है। वह कहता है कि एक दिन आरोही उनके लिए सबसे बड़ी प्रॉब्लम बनने वाली है। 

कार्ड के साथ छेड़छाड़ करेगी आरोही

आगे देखा जाएगा कि आरोही को अपनी सौतेली बहन अक्षरा की खुशी बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसलिए वह अक्षरा अभिमन्यु की शादी रोकने के लिए नए नए पैंतरे आजमा रही है। उसे शादी के कार्ड में अभिमन्यु के साथ अक्षरा का नाम देखकर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है जिसके बाद वह अक्षरा का नाम हटाकर खुद का नाम लगा देती है। जब यह बात अभिमन्यु को पता चलती है तब वह गुस्से में आग बबूला हो जाता है। ‌उसे आरोही की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है जिसके बाद वह आरोही को खरी-खोटी सुनाता है। अभिमन्यु की डांट सुनकर आरोही गुस्से में वहां से चली जाती है। जिसके बाद वह नींद की दवाई खाकर कार चलाने लग जाती है। आरोही को गुस्से में देखकर अक्षरा उसे रोकने की बहुत कोशिश करती है लेकिन वह उसकी एक भी बात नहीं मानती है। आरोही इतने गुस्से में रहती है और ऊपर से नींद की दवाइयों की वजह से वह कार से एक्सीडेंट भी कर देती है। 

End of Article