भारती सिंह को इतने महीने तक नहीं थी अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी, सेट पर करती थीं ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 11:11 AM IST

Bharti Singh Pregnant: कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया कि शुरुआती 2.5 महीने में उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं चला था। भारती ने कहा कि वो डांस दीवाने के सेट पर आराम से सभी काम कर रही थीं।

भारती सिंह को इतने महीने तक नहीं थी अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी, सेट पर करती थीं ये काम
Photo Credit: Instagram

Bharti Singh On Her Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया जल्द ही पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। अब भारती ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए बताया कि शुरुआती 2.5 महीने में उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता ही नहीं चला था। 

भारती ने हाल ही में पिंकविला से बात की और बताया कि अपने ज्यादा वजन की वजह से शुरुआती ढाई महीने में उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं चला। भारती ने कहा, 'जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तब शुरू के ढाई महीने मुझे पता ही नहीं चला। मोटे लोगों को पता नहीं चलता। मैं डांस दीवाने के सेट पर खा रही हूं, भाग रही हूं, शूटिंग और डांस कर रही हूं। फिर मैंने सोचा कि एक बार चेक करना चाहिए। मैंने टेस्ट किया और बाहर आ गई। जब मैंने वापस जाकर देखा तो उसमें दो लाइन थीं। मैंने इस बारे में हर्ष को बताया। तो हमारे लिए ये सरप्राइज था। यह प्लान नहीं किया था कि बेबी प्लान करने का यह सही समय है।' भारती ने कहा कि यह बच्चा दो साल पहले या दो साल बाद होता तो भी वो इसके साथ ठीक थे।  

पति हर्ष को लेकर कही थी ये बात

भारती ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि हर्ष उनका ख्याल रखते हैं। भारती ने कहा था, 'हर्ष मेरे नर्स की तरह हैं। जब मेरी कमर में दर्द होता है तो वो पानी गर्म करते हैं, मेरी कमर दबाते हैं। रात में मुझे चना भटूरा या पनीर और डेयरी उत्पादों के लिए ये असामान्य लालसा मिलती है, फिर खाद्य ऐप्स की जांच करने में व्यस्त है, जो इस तरह के खाद्य पदार्थों को घर पहुंचाएगा। मुझे कभी भी पनीर या दूध का शौक नहीं रहा है, लेकिन मैं आधी रात को उन सभी लालसाओं को महसूस करता हूं।'

साल 2017 में शादी

मालूम हो कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। भारती ने राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे। आपको बता दें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं।

End of Article