Isha Koppikar Pays Emotional Tribute To Sanjay Gupta: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड के कई सितारे सदमे में हैं। उनके साथ काम कर चुके कलाकार और करीबी दोस्त लगातार उन्हें याद कर रहे हैं। किसी ने उनके साथ बिताए पुराने पलों को साझा किया, तो किसी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का नाम भी जुड़ गया है। ईशा ने संजय गुप्ता के निधन पर अपना दुख जाहिर किया है। दोनों ने फिल्म कांटे (Kaante) में साथ काम किया था। तो चलिए जानते हैं कि Zoom से की गई बातचीत में ईशा कोप्पिकर ने क्या बोला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:संजय दत्त की Khalnayak Returns में होगी Salman Khan की एंट्री? सुभाष घई ने कास्टिंग पर दिया अपडेट
'कांटे' की एक्ट्रेस ईशा ने संजय गुप्ता के निधन पर जताया दुख
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपने डायरेक्टर संजय गुप्ता के अचानक निधन पर श्रद्धांजलि दी है। Zoom से खास बातचीत में ईशा ने संजय को याद करते हुए कहा, 'मुझे सच में समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। ये खबर मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है और यकीन करना बेहद मुश्किल है कि संजय अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं प्यार से उन्हें गुप्स कहकर बुलाती थी। मुझे उनके साथ फिल्म कांटे में काम करने का मौका मिला था और मैं उन्हें हमेशा एक बेहद हंसमुख, गर्मजोशी से भरे और शानदार इंसान के तौर पर याद रखूंगी। उन्हें जिंदगी से बहुत प्यार था। उनके अंदर गजब की एनर्जी थी और उनके आसपास रहना हमेशा बहुत अच्छा लगता था। ये सच में दिल तोड़ देने वाला है। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी अनु के साथ हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Sanjay Gupta Last Rites: फिल्ममेकर के परिवार का दुख बांंटने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, आज शाम होगा अंतिम संस्कार
'दिल टूट जाता है'
ईशा कोप्पिकर ने आगे कहा, 'ये देखकर दिल टूट जाता है कि कोई ऐसा इंसान, जो जिंदगी से इतना भरा हुआ था, अचानक हमें छोड़कर चला गया। कुछ लोग हमें छोड़कर चले जाते हैं और अपने पीछे यादें छोड़ जाते हैं, लेकिन वे हमेशा हमारे साथ रहते हैं। संजय भी ऐसे ही लोगों में से एक थे। संजय, आपके साथ काम करने की यादों को मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। आपकी बहुत याद आएगी। आपके चाहने वालों और परिवार के प्रति मेरी दिल से संवेदनाएं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हम आपको बहुत याद करेंगे।' आपको बता दें कि ईशा कोप्पिकर ने अपने सोशल मीडिया पर भी संजय गुप्ता के निधन के बाद पोस्ट शेयर की थी।
