देश

कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया अकासा एयर का विमान

Akasa Air Tail Strik: कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह अहमदाबाद से आ रहे अकासा एयर के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकरा गया।

Image

अकासा एयर का विमान जमीन से टकराया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Akasa Air Tail Strik: कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह अहमदाबाद से आ रहे अकासा एयर के एक विमान का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकरा गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्तृत जांच के लिए विमान को कोलकाता हवाई अड्डे पर रखा गया है।

टेल स्ट्राइक के बाद सभी यात्री सुरक्षित

अकासा एयर ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद से कोलकाता जा रही उड़ान संख्या क्यूपी 1925 ने कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते समय दोबारा उड़ान भरी और इसके बाद सुरक्षित रूप से उतर गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतर गए। बयान में कहा गया, ''उड़ान के बाद की गई जांच में पता चला कि विमान का पिछला हिस्सा जमीन के संपर्क में आया था।''

मामले की हो रही जांच

एयरलाइन ने कहा, ''निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।'' उड़ान संचालित करने वाला विमान बोइंग 737 मैक्स 8 था और उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह सुबह करीब 7.40 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article