दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने खरीदी नई मर्सिडीज कार, करोड़ों में है लग्जरी कार की कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 07:19 AM IST

Dipika Kakar New Car: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने नई मर्सिडीज- बेंज जीएलएस कार खरीदी और इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। जानें उनकी लग्जरी कार की कीमत।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने खरीदी नई मर्सिडीज कार, करोड़ों में है लग्जरी कार की कीमत
Photo Credit: Instagram

Dipika Kakar Buys SUV Car: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और उनके पति व एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) टेलिविजन के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब ये स्टार कपल चर्चा में है और वजह है इनकी नई कार। दीपिका- शोएब ने नई ब्रैंड न्यू कार खरीदी और इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। 

शोएब ने शेयर की तस्वीरें

शोएब और दीपिका ने नई लग्जरी मर्सिडीज- बेंज जीएलएस कार खरीदी। इस खास मौके पर शोएब की मां और बहन भी उनके साथ थीं। शोएब ने सोशल मीडिया पर कार की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हॉस्पिटैलिटी और समय पर मेरी नई जीएलएस देने के लिए ऑटो हैंगर और मर्सिडीज-बेंज इंडिया को धन्यवाद। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ 25 साल की पार्टनरशिप के पूरा होने पर ऑटो हैंगर को बधाई।'

कितनी है कार की कीमत

शोएब और दीपिका की कार की कीमत की बात करें तो मर्सिडीज बेंज की बेवसाइट के मुताबिक इसकी कीमत 1.13 करोड़ रुपये है। इस खास मौके पर शोएब व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस में दिखे तो वहीं दीपिका यलो और पिंक प्रिंटेड अनारकली सूट में नजर आईं। उन्होंने जैसे ही ये फोटोज शेयर की, फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी। 

पिछले साल खरीदी थी महंगी बाइक

पिछले साल अक्टूबर महीने में शोएब ने महंगी बाइक डुकाटी स्ट्रीटफाइटर v4 खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है। दीपिका और शोएब की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने 22 फरवरी 2018 को भोपाल में शादी की थी। दोनों ने टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में साथ काम किया था। शादी के बाद दीपिका ने इसलाम कबूल कर लिया और अपना नाम बदलकर फैजा कर लिया।

End of Article