Manasi Joshi Roy Huge bollywood Connection: छोटे परदे पर हाल ही में नया टीवी सीरियल ये झुकी झुकी सी नजर शुरू हुआ है। 7 मार्च से शुरू हुए इस टीवी शो ने देखते ही देखते दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। शो में स्वाति राजपूत और अंकित सिवाच लीड रोल निभा रहे हैं। साथ ही ये झुकी झुकी सी नजर सीरियल से मानसी जोशी रॉय ने भी टीवी पर कमबैक किया है। टेलीविजन पर अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए फेमस वर्सटाइल अभिनेत्री मानसी जोशी रॉय भी स्टार प्लस के शो ‘ये झुकी झुकी सी नजर’ का हिस्सा हैं। आखिरी बार मानसी जोशी रॉय को ढाई किलो प्रेम में देखा गया था।
छोटे पर्दे पर इस शो से अपनी वापसी को लेकर मानसी जोशी बहुत ही खुश हैं कि उन्हें इस शो में कुछ अलग किरदार निभाने को मिल रहा है। मानसी जोशी रॉय शो में सुधा रस्तोगी की भूमिका में हैं जो कि अरमान, भावना और क्रिश की मां है। मानसी जोशी रॉय पिछले 25 वर्षों के एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में काम कर रही हैं। हालांकि अब 5 साल के गैप के बाद, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं।
कौन हैं मानसी जोशी रॉय
मानसी जोशी रॉय बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें साया, घरवाली ऊपरवाली और कुसुम जैसे यादगार शोज की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मानसी जोशी रॉय का बॉलीवुड से खाश कनेक्शन है। वो बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी की बहन हैं और गुजराती थिएटर अभिनेता अरविंद जोशी की बेटी हैं। अभिनेता प्रवीण जोशी उनके चाचा और अभिनेत्री सरिता जोशी उनकी चाची हैं। अभिनेत्री केतकी दवे, पूरबी जोशी और पूनम जोशी उनकी कजिन हैं।
रोहित रॉय से की शादी
मानसी जोशी रॉय ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से मनोविज्ञान में बैचलर डिग्री है। वह गुजराती थिएटर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता अरविंद जोशी की बेटी हैं। साथ ही मानसी जोशी रॉय ने फेमस अभिनेता रोहित रॉय से शादी की है। कपल की एक बेटी कियारा भी है।

