अनुपमा सीरियल से क्यों अनेरी वजानी ने बनाई दूरी, मालविका ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 03:50 PM IST

Aneri Vajani on break from Anupamaa: अनेरी वजानी ने अनुपमा से अपनी अनुपस्थिति को लेकर बताया कि सीरियल में उनकी भूमिका एक कैमियो थी और वह फिलहाल इसकी शूटिंग नहीं कर रही हैं...

अनुपमा सीरियल से क्यों अनेरी वजानी ने बनाई दूरी, मालविका ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Anupamaa TV Actress Aneri Vajani on break: टीवी शो अनुपमा के फैन्स शो की स्टार कास्ट के प्रति काफी वफादार हैं। खासकर रूपाली गांगुली को, जो कि सीरीज में लीड रोल निभा रही हैं। अनुपमा परिवार में कुछ नए सदस्य भी जुड़े हैं और उनको भी प्रशंसकों से सराहना मिली है। जैसे कि मालविका कपाड़िया उर्फ मुक्कू के रूप में शो में एंट्री करने वाली अभिनेत्री अनेरी वजानी ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को प्रभावित किया है। वर्तमान में, उनका किरदार ब्रेक पर है, क्योंकि अनुपमा और अनुज एक साथ अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं।

अब हाल ही में अनेरी वजानी ने शो से अपनी अनुपस्थिति और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि अनुपमा में उनकी भूमिका एक कैमियो थी और वह फिलहाल इसकी शूटिंग नहीं कर रही हैं। जैसा कि कहानी में दिखाया गया है मुक्कू, वनराज से प्यार करने के बाद उसका पक्ष लेती है और अपने भाई अनुज के पूरे बिजनेस इम्पायर को खुद के नाम पर स्थानांतरित करने का फैसला करती है। अनेरी वजानी का कहना है कि दर्शक मुक्कू की वनराज के लिए फीलिंग स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे और इसीलिए उनके किरदार को दूर जाना पड़ा।

मालविका और वनराज का आने वाला है लव ट्विस्ट  
अनुपमा की मालविका यानि अनेरी बताती हैं, 'किरदार एक कैमियो के रूप में शुरू हुआ और हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली। लेकिन, समय बीतने के साथ शायद दर्शक इस बात को पचा नहीं पा रहे थे कि मालविका को सुधांशु के किरदार से प्यार हो सकता है। स्क्रिप्ट इस तरह से लिखी गई थी कि जैसे-जैसे समय बीतता है, मुक्कू को वनराज से प्यार हो जाता है और इसमें अन्य ट्विस्ट एंड टर्न्स भी आते हैं। मेरा किरदार मूडी था और वो अचानक चीजों को करता थ। इसलिए शुरू में लोगों ने मुझे पसंद किया, इसलिए मेरे पास शिकायत करने के लिए कुछ भी नहीं है।'

अभिनेत्री अनेरी का कहना है कि यह अनुपमा की दुनिया है और केवल वह ही शो की स्थायी सदस्य हो सकती हैं। 'लोग भूल जाते हैं कि दिन के अंत में, यह अनुपमा का शो है, इसलिए मुक्कू हमेशा आसपास नहीं रह सकती। मेरा किरदार हमेशा एक कैमियो था, इसलिए मुझे जो कुछ भी दिया गया, मैं उससे खुश हूं। इसके अलावा, मैंने शायद ही ऐसे शो किए हों, जहां मैंने कैमियो किया हो। मैं हमेशा एक नए टीवी शो में मुख्य भूमिका निभाना चाहता हूं। फिलहाल अनुपमा में मेरा किरदार ब्रेक पर है।'

End of Article