उर्फी जावेद ने फिर हॉटनेस से लगाई इंटरनेट पर आग, ब्रालेट पहनकर शेयर किया अब तक का सबसे बोल्ड वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 05:57 PM IST

urfi javed New Video viral: उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही बोल्ड वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई यही कहेगा कि उर्फी ने टॉपलेस लुक कैरी किया हुआ है, मगर इसमें है एक ट्विस्ट...

उर्फी जावेद ने फिर हॉटनेस से लगाई इंटरनेट पर आग, ब्रालेट पहनकर शेयर किया अब तक का सबसे बोल्ड वीडियो

Urfi Javed latest Video Viral: उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने फैशनसेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रही हैं। वो अक्सर खुद के ड्रेसेस के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। इस लाइमलाइट में रहकर उर्फी जावेद ने फैशन की तमाम परिभाषाओं को बदलकर अपने लिए नई परिभाषा को गढ़ा है। सोशल मीडिया पर आए दिन उर्फी जावेद के अजीबोगरीब कपड़े पहने हुए वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिससे उनके फैंस को भी देखकर हैरानी होती है। हालांकि उर्फी पब्लिक प्लेस पर भी बड़े ही शानदार तरीके से अपने बोल्ड कपड़े कैरी करती हैं। अब उनका लेटेस्ट लुक आपके होश उड़ा देने वाला है।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है इस वीडियो में वो बेहद ही बोल्ड दिख रही हैं। इस वीडियो में बिग बॉस ओटीटी स्टार उर्फी अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें बालों को संवारती हुए आगे की ओर बढ़ते देखा जा सकता है। उनकी इस वीडियो को देखकर हर कोई यही कहेगा कि उर्फी ने टॉपलेस लुक कैरी किया हुआ है, मगर, जैसे ही वह पलटती हैं तो सभी हैरान रह जाते हैं। उर्फी जावेद का ये वीडियो काफी कमाल का है। आप भी यहां देखें इस वीडियो...

आप भी देख सकते हैं कि उर्फी ने ब्लू कलर की स्ट्रैप्लेस ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग साइड स्लिट स्कर्ट पहना हुआ है। कुछ ही मिनटों में उर्फी जावेद के इस बोल्ड वीडियो पर हजारों व्यूज आ गए हैं। फैंस उनको ये बोल्ड और हॉट अवतार देखकर फिर से हैरान हो गए हैं। उर्फी ने मानो इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

बिग बॉस ओटीटी से चर्चा में आईं उर्फी जावेद धीरे धीरे इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। बिग बॉस से उन्होंने काफी लाइमलाइट हासिल की। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज, वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। उर्फी अक्सर ऐसी ड्रेस पहनती है कि लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगते हैं। लेकिन इस बात से उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

End of Article