नागिन-6 एपिसोड में आज आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट, प्रथा-ऋषभ की शादी सहित जानें शो में आगे क्या-क्या होगा?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2022, 05:59 PM IST

Naagin 6 latest Episode 3 twist Spoiler: नागिन-6 के महाशिवरात्रि स्पेशल एपिसोड में आपको एक से एक बढ़कर एक मोड़ देखने को मिलेंगे। आने वाले एपिसोड से पहले हम आपके लिए वो खास 3 ट्विस्ट लेकर आए हैं, जो बताएंगे कि शो में आगे क्या-क्या होगा...

नागिन-6 एपिसोड में आज आएंगे 3 बड़े ट्विस्ट, प्रथा-ऋषभ की शादी सहित जानें शो में आगे क्या-क्या होगा?

Naagin 6 latest Spoiler Episode Twist : 'नागिन 6' (Naagin 6) रिलीज के साथ ही सुपरहिट हो चुका है। पहले ही कुछ एपिसोड में नागिन-6 ने TRP के नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और सिम्बा नागपाल स्टारर ये शो हर जगह चर्चा में बना हुआ है। टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिखाया है। मेकर्स नागिन-6 टीवी शो को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और कहानी काफी फास्ट मोड़ में आगे बढ़ रही है। प्रथा और ऋषभ की इस कहानी में लगातार एक से बढ़कर एक मोड़ आ रहे हैं जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। अब रविवार को नागिन-6 का महाशिवरात्रि स्पेशल एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा, जिसमें आपको एक से एक बढ़कर एक मोड़ देखने को मिलेंगे। नागिन-6 के इस महाएपिसोड के ऑनएयर होने के पहले हम आपके लिए वो खास 3 ट्विस्ट, जो आपको बताएंगे कि शो में आगे क्या-क्या होगा...

ऋषभ से होगी प्रथा की शादी
नागिन-6 में आखिरकार अब वो वक्त आ चुका है जब दर्शकों को प्रथा दुल्हन के रूप में दिखने वाली है। जी हां, नागिन की शादी होने वाली है। जैसा कि हमने देखा ऋषभ का भाई प्रथा से शादी की जिद किए हुए है। ऐसे में ऋषभ की मां ने भी ये शादी मंजूर कर दी है। जिसके तहत अब ऋषभ का छोटा भाई प्रभा से और खुद ऋषभ अपनी मां की सहेली की बेटी से शादी करने वाला है। लेकिन-लेकिन कहानी में यहीं एक बड़ा मोड़ आने वाला है। क्योंकि नागिन-6 में प्रथा की शादी ऋषभ से होगी। जी हां, कहानी में एक बड़े ट्विस्ट के साथ रविवार को प्रथा और ऋषभ की शादी होगी दिखेगी।  

प्रथा का असली नागिन रूप आएगा सामने
नागिन-6 में प्रथा की शादी कहानी में टर्निंग प्वाइंट होगी। क्योंकि अब पहली बार कहानी में असली नागिन की एंट्री होने वाली है। अब प्रथा यानि कि हमारी शेष नागिन अपना असली रूप लेगी। इसकी एक झलक सामने आ चुकी है जिसमें शेष नागिन चिल्ला-चिल्ला कर अपने देश का बदला लेने की बात कहती दिख रही है। इस दौरान प्रथा को दुल्हन के जोड़े में देखा जा रहा है। जैसा कि पिछले सीजन में देखा जा चुका है कि नागिन को अपनी शक्तियों के बारे में पहले से पता नहीं होता। ऐसे में हो सकता है कि शादी के बाद प्रथा को खुद धीरे-धीरे अपनी नागिन की शक्तियों का अहसास होगा!

असुरों के जाल में फंसेगी नागिन
लगातार असुरों की तलाश में जुटी पहली नागिन पर अब मुसीबतें आने वाली हैं। क्योंकि काली रात में नागिन की शक्तियां कमजोर पड़ जाएंगी, ऐसे में अब वो असरों के जाल में फंसने वाली है। नागिन-6 में देखा जाएगा कि कैसे नागिन(महक चहल) सपेरों के बीच फंसी होगी। उसे चारों तरफ से सपेरे घेर लेंगे और अपने वश में करने की कोशिश करेंगे। हालांकि नागिन को फंसाने की ये चाल किसकी होगी? और इस जाल से वो कैसे बचेगी? क्या प्रथा करेगी उसकी मदद? ये देखना दिलचस्प होगा। 

End of Article