Amitabh Bachchan Faces Bomb Threat: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुंबई में एक धमकी भरे ईमेल की तस्वीर सामने आई है, जिसमें शहर की कई अहम जगहों का जिक्र किया गया है। इस ईमेल में अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर 'जलसा' (Jalsa) का नाम भी शामिल है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport), महालक्ष्मी स्टेडियम और मेयर ऑफिस को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई है। ईमेल में मुंबई की एक बैंक शाखा का भी जिक्र है। इस संदेश के सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:"तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल
ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' का नाम
एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अभी हाल ही सामने आया एक ईमेल है। ईमेल के मुताबिक, इसमें अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर 'जलसा' को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ईमेल में उनके घर के अलावा मुंबई की दूसरी जगहों का भी जिक्र है। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट, महालक्ष्मी स्टेडियम और मेयर ऑफिस को लेकर भी धमकी लिखी गई है। ईमेल के सब्जेक्ट में मुंबई की पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की एक शाखा में बम धमाके की धमकी का भी उल्लेख है। संदेश में खालिस्तान से जुड़े नारे और दावे भी लिखे गए हैं। हालांकि, इस ईमेल में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tiger Shroff पर हुए जानलेवा हमले पर पिता जैकी श्रॉफ ने बंद रखी जुबान, यूं दिया फर्स्ट रिएक्शन
पहले भी अमिताभ बच्चन के घर को मिल चुकी है धमकी
ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन के घर को धमकी भरे ईमेल में निशाना बनाया गया हो। इससे पहले अक्टूबर 2026 में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भेजे गए एक ईमेल में भी अमिताभ बच्चन के घर 'जलसा' का नाम शामिल था। उस संदेश में उनके घर के अलावा मेयर ऑफिस, स्कूलों और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के कॉन्सर्ट स्थल को लेकर भी धमकी दी गई थी। उस समय मुंबई पुलिस ने मेयर ऑफिस और अन्य जगहों पर जांच की थी। अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।
