Top TV News: क्या प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत? जानें छोटे पर्दे पर कब दस्तक देगा बिग बॉस 16 और झलक दिखला जा 10 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 11:05 PM IST

TV News Today in Hindi, 12 July 2022: टीवी इंडस्ट्री में हलचल कभी कम होने का नाम नहीं लेती है। आए दिन कई टीवी सितारे कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी वजह से वह लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते हैं। आज भी राखी सावंत, ऊर्फी जावेद, सलमान खान और मंदिरा बेदी समेत कई सितारे सुर्खियों में रहे।

Top TV News: क्या प्रेग्नेंट हैं राखी सावंत? जानें छोटे पर्दे पर कब दस्तक देगा बिग बॉस 16 और झलक दिखला जा 10 
Photo Credit: Instagram

TV News Today in Hindi, 12 July 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी हलचल कभी कम होने का नाम नहीं लेती है। टीवी की दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जिसकी वजह से लोगों की नजरें टीवी सितारों पर टिक जाती हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, टीवी इंडस्ट्री से ऐसी कई खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। एक तरफ जहां राखी सावंत के प्रैंक ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया वहीं सलमान खान का शो बिग बॉस 16 और झलक दिखला जा 10 भी सुर्खियों में रहा। यहां जानें आज कौन से टीवी सितारे दिन भर सुर्खियों में छाए रहे।

मां बनने वाली हैं राखी सावंत? 

सोशल मीडिया पर काॅन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा गया कि राखी सावंत बलून की मदद से बेबी बंप बना लेती हैं और यह कहती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं और मसीहा को जन्म देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। जिसने भी राखी सावंत का यह वीडियो देखा वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।

कब ऑन एयर होगा बिग बॉस 16?

ई टाइम्स की एक खबर के अनुसार बिग बॉस के मेकर्स ने 16वें सीजन पर काम शुरू कर दिया है। सलमान खान का यह टीवी रियलिटी शो अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और अगले हफ्ते से बिग बॉस के घर पर काम शुरू हो जाएगा। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि बिग बॉस का नया सीजन इस वर्ष सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में छोटे पर्दे पर दस्तक दे सकता है। वहीं सूत्र ने आगे यह भी बताया कि इस साल बिग बॉस ओटीटी नहीं होने वाला है। 

इस दिन से शुरू हो रहा है झलक दिखला जा 10 

बिग बॉस के साथ अब झलक दिखला जा के फैंस के लिए भी टीवी इंडस्ट्री से अच्छी खबर सामने आई है। Tellychakkar की एक खबर के अनुसार, झलक दिखला जा का नया सीजन इस वर्ष सितंबर के महीने से ऑन एयर हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह शो 27 सितंबर 2022 के दिन ऑन एयर होगा। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि खतरों के खिलाड़ी 12 कंटेस्टेंट तुषार कालिया इस शो को जज कर सकते हैं। 

वायरल हुआ ऊर्फी जावेद का नया लुक

टीवी एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद एक बार फिर अपने लुक की वजह से सुर्खियों में छा गई हैं। अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रेजर ब्लेड से बनाई हुई ड्रेस में नजर आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ऊर्फी जावेद का यह लुक देखने के बाद उनकी तारीफ की वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी चिंता करने लगे। जैसे ही सोशल मीडिया पर ऊर्फी जावेद ने अपना यह वीडियो शेयर किया वैसे ही उनका यह लुक लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।

छोटे पर्दे पर होगी मंदिरा बेदी की वापसी

छोटे पर्दे पर जल्द ही दर्शकों को एकता कपूर का नया शो संसार देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि एकता कपूर के इस शो से मंदिरा बेदी छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।‌ संसार एक फैमिली ड्रामा शो है जिसकी कहानी करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म राजा बाबू की स्टोरी लाइन से प्रेरित है। कहा जा रहा है कि इस टीवी शो में मंदिरा नेगेटिव रोल में नजर आने वाली हैं। उनके साथ इस शो में अरुणा ईरानी और आलोक नाथ भी नजर आएंगे। फिलहाल मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

End of Article