IND vs PAK Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 में शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम अपना गोल्ड डिफेंड करने उतरेगी। यह मुकाबला करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। लगातार बारिश के कारण दोनों टीमों को मैदान पर सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में उतरना पड़ा। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल आसानी से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से जबकि भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की थी।
भारत के लिए अच्छी बात यह है कि जसप्रीत बुमराह फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने पहली ही ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए थे। उन्होंने अपने 2 ओवर में केवल 7 रन खर्चे थे। बात बल्लेबाजी की करें तो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने शानदार काम किया था। वैभव ने 38 तो किशन ने 80 रन की नाबाद पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक भी अपना दम दिखाना चाहेंगे।
दूसरी तरफ पाकिस्तानी की बल्लेबाजी की बात करें तो साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, हसन नवाज, सईम अयूब जैसे खिलाड़ी से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। गेंदबाजी में उनके पास अबरार अहमद, सुफियान मोकिम के साथ सइम अयूब और अराफात मिन्हास जैसे नाम है। कुल मिलाकर करोगी के पिच को देखते हुए दोनों टीमों में कांटे की टक्कर की उम्मीद है। अगर आप भी इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब औ कहां होगा भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच (IND vs PAK Match Date)
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच 3 अक्टूबर यानी शनिवार को खेला जाएगा।
टीवी पर कहां देखें भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच (IND vs PAK Match On TV)
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कहां देखें भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs PAK Match Live Streaming)
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।
फ्री में कहां देखें भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच (IND vs PAK Match Live Free)
भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच को बिना सब्सक्रिप्शन के भी देखा जा सकता है। इस मुकाबले को आप फ्री में डिडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान की टीमें:
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, विपराज निगम, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), साइम अयूब, माज सदाकत, उस्मान खान, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, मोहम्मद वसीम, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, अली रजा, साद मसूद, हैदर अली।
