बॉलीवुड

स्ट्रेचर पर दर्द में दिखीं Nushrratt Bharuccha, फैंस की उड़ गई रातों की नींद

Nushrratt Bharuccha Video: बाली हादसे के बाद नुसरत भरूचा एयर एंबुलेंस से मुंबई लौट आई हैं। स्ट्रेचर पर लेटी एक्ट्रेस का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा (pic credit-instagram)

Nushrratt Bharuccha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को बाली में हुए हादसे के बाद आखिरकार एयर एंबुलेंस से मुंबई (Mumbai) वापस लाया गया है। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की खबर है। मुंबई पहुंचने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा स्ट्रेचर पर लेटी नजर आ रही हैं। नुसरत भरूचा को इस हालत में देख फैंस टेंशन में आ गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'बादशाह ने तो एक मच्छर भी नहीं मारा होगा...' मीका सिंह ने खुद को क्यों कहा असली Bad Boy?)

एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा

सामने आए वीडियो में नुसरत भरूचा काफी दर्द में नजर आ रही हैं। एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक ले जाया गया। वीडियो में उनके चेहरे पर चिंता और परेशानी साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान उनकी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ की को-स्टार इशिता राज भी उनके परिवार के साथ नजर आईं। नुसरत अस्पताल के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। उनकी नाक में एक छोटी ट्यूब लगी हुई है और हाथ में IV ड्रिप लगी है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें किइससे पहले नुसरत भरूचा की टीम ने मीडिया के साथ एक बयान साझा किया था। इसमें उनके परिवार ने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी। टीम ने बताया कि चोट और सर्जरी की वजह से नुसरत को आराम और ठीक होने के लिए समय चाहिए। आने वाले कुछ हफ्तों में उनके काम पर भी इसका असर पड़ सकता है। टीम ने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जरूरत के मुताबिक आगे की जानकारी साझा की जाएगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही टाइगर श्रॉफ की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विक्की जैन कर रहे हैं। इसमें एल्विश यादव बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article