अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, इन राशियों को मिल सकता है लाभ

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: 03 अक्टूबर 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और आज पितृ पक्ष अष्टमी है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, प्रेम, स्वास्थ्य, शुभ रंग, अंक और उपाय।

Image

आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2026 (फोटो: AI)

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 October 2026: 03 अक्टूबर 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और आज पितृ पक्ष अष्टमी है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए नौकरी, कारोबार, प्रेम, स्वास्थ्य, शुभ रंग, अंक और उपाय।आज चंद्रमा मिथुन राशि में आ जाएंगे। गुरु कर्क, सूर्य कन्या, बुध-शुक्र तुला, केतु सिंह, शनि मीन और मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। आज पितृ पक्ष अष्टमी है। शनिवार का दिन है। भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें। हनुमान जी की पूजा भी करें। बहुत कठिन उपाय की कोई आवश्यकता नहीं है। हनुमान चालीसा और संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ ही पर्याप्त है।

भक्ति श्रद्धा मांगती है। प्रेम समर्पण मांगता है। प्रेम, गीत और नृत्य वैष्णव उपासना के चरण हैं। सपरिवार भगवान श्रीकृष्ण का नाम संकीर्तन संगीतात्मक रूप से करें। भगवान के प्रेम में डूबकर गाना, अनुराग और राग वह सीढ़ी है, जो भक्ति मार्ग को सरल और प्रभावी बनाती है। यह सरल है, सहज है और निर्मल है। कृष्ण पूर्ण ब्रह्म हैं। वह इहलोक और परलोक के साथी हैं। कृष्ण साकार स्वरूप में मन को आकर्षित करते हैं। उनके सुंदर स्वरूप को मन में बसाते हुए भक्ति रस में गोविंद नाम संकीर्तन करें।

शनिवार को पीपल को जल दें और उसकी सात परिक्रमा करें। सायंकाल गोधूलि बेला में पीपल के नीचे दीपक जलाएं।

1. मेष

आज चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रमोशन को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी दूर होगी। शनि बारहवें भाव में है। गुरु कर्क और सूर्य कन्या राशि में हैं। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। न्यू बिजनेस डील लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा और करियर में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग: लाल और सफेद।

शुभ अंक: 05 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 75%

2. वृषभ

आज चंद्रमा द्वितीय और तृतीय भाव में हैं। गुरु अनुकूल हैं। मीडिया, आईटी और बैंकिंग जॉब में प्रमोशन की संभावना है। बिजनेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करते रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम और श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 75%

3. मिथुन

आज का दिन आईटी और बैंकिंग जॉब में प्रमोशन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रातःकाल से चंद्रमा इसी राशि में रहेंगे। गुरु और चंद्रमा धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। सूर्य चतुर्थ भाव में रहकर परिवार को लाभ देंगे। गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में है। जॉब में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। केतु सिंह में राजनीति से जुड़े जातकों के लिए शुभ रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कफ जनित रोगों से बचें। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

आज का उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 80%

4. कर्क

द्वादश भाव में चंद्रमा व्यय देंगे। इसी भाव के गुरु और मंगल अनुकूल हैं। सूर्य तृतीय, बुध चतुर्थ और मंगल द्वादश भाव में गोचर करके गृह निर्माण में बड़ी सफलता दिलाएंगे। करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी, लेकिन टाइम मैनेजमेंट और स्टडी में संतुलन स्थापित करें, तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। राहु कुंभ और शनि मीन में हैं। लव लाइफ में दिक्कत है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख सुंदर है।

आज का उपाय: भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 60%

5. सिंह

जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी। राशि स्वामी सूर्य इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। चंद्रमा एकादश भाव में रहकर व्यवसाय में बड़ा लाभ देंगे। कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। लिवर और बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें। पत्नी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। गणेश जी की उपासना करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला।

शुभ अंक: 03 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

6. कन्या

जॉब में प्रोग्रेस है। चंद्रमा दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्र नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी बुध, शुक्र का मित्र और वाणी का कारक ग्रह होकर द्वितीय भाव में है। सूर्य जॉब चेंज का अवसर बना रहा है। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें। तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी।

शुभ अंक: 03 और 00।

भाग्य प्रतिशत: 75%

7. तुला

चंद्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु दशम भाव में कर्म स्थान को मजबूत करेंगे। शुक्र इसी राशि में हैं। आर्थिक सफलता का समय है। जॉब और व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। धन प्राप्ति का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफिस में पेपर वर्क में थोड़ी-सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय: तिल और गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 04 और 08।

भाग्य प्रतिशत: 55%

8. वृश्चिक

राशि स्वामी मंगल नवम और चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे। जॉब में प्रोग्रेस है। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं, जो मन में थीं, उनका समाधान हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी कर्क और मीन राशि के मित्र की सहायता से सफल होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। बीपी तथा लिवर के पेशेंट सावधान रहें। लव लाइफ में अति भावुकता से बचें।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला।

शुभ अंक: 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 65%

9. धनु

चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर करेंगे। धन का आगमन होगा। केतु भाग्य भाव में है। न्यू बिजनेस डील हो सकती है। किसी पारिवारिक कारण से मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। किसी अनचाही यात्रा से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। इस कार्य को करने से बहुत से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। नीले वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी और हरा।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

10. मकर

आज प्रातःकाल षष्ठम भाव में चंद्रमा रोग दे सकते हैं। गुरु और मंगल एक साथ सप्तम भाव में रहेंगे। जॉब में कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। तृतीय भाव में शनि और सिंह के केतु मानसिक भटकाव दे सकते हैं। जो विचार मन या अंतरात्मा की आवाज करने को मना करे, वह कार्य मत करें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। सायंकाल धार्मिक यात्रा हो सकती है।

आज का उपाय: भगवान शंकर जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा।

शुभ अंक: 02 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 70%

11. कुंभ

बिजनेस में न्यू डील तथा जॉब में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। चंद्रमा और मंगल पंचम भाव में होकर शुभ रहेंगे। न्यू बिजनेस डील सफल रहेगी। जॉब से खुश रह सकते हैं। मकर राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा।

शुभ अंक: 01 और 09।

भाग्य प्रतिशत: 75%

12. मीन

राशि स्वामी गुरु और मंगल पंचम भाव में गोचर करके शुभ फल दे रहे हैं। चंद्रमा चतुर्थ भाव में गोचर करके घर-परिवार में खुशियां देंगे। शुक्र आईटी और मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सफल करेंगे। बिजनेस लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। ऑफिस में विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। गुरु और चंद्रमा दिवस को सफल बनाएंगे।

आज का उपाय: फलों का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

शुभ रंग: पीला और सफेद।

शुभ अंक: 01 और 03।

भाग्य प्रतिशत: 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article