Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल ने की‌ रोहित शेट्टी से‌ बदतमीजी? क्यों कंटेस्टेंट से नाराज हैं शो होस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 04:40 PM IST

Khatron Ke Khiladi 12: पिछले कुछ समय से यह खबरें आ रही हैं कि खतरों के खिलाड़ी 12 के‌ होस्ट‌ रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल से नाराज हैं। प्रतीक ने अब जाकर इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Khatron Ke Khiladi 12: प्रतीक सहजपाल ने की‌ रोहित शेट्टी से‌ बदतमीजी? क्यों कंटेस्टेंट से नाराज हैं शो होस्ट
Photo Credit: Instagram

Khatron Ke Khiladi Season 12: पिछले कुछ समय से यह खबरें आ रही हैं कि प्रतीक सहजपाल ने खतरों के खिलाड़ी 12 शो के होस्ट रोहित शेट्टी को नाराज कर दिया है। कहा जा रहा है कि वीकेंड एपिसोड के दौरान प्रतीक सेजपाल ने रोहित शेट्टी द्वारा बताए गए रूल्स को फॉलो नहीं किया था जिसकी वजह से रोहित शेट्टी नाराज हो गए हैं। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि प्रतिक सहजपाल ने रोहित शेट्टी से बदतमीजी से बात की थी, यह भी उनकी नाराजगी की एक वजह है। हाल ही में प्रतीक सहजपाल ने ट्वीट करते हुए इन सभी अफवाहों को झूठा बताया और कहा कि वह कभी रोहित शेट्टी के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्लीज एपिसोड को अच्छी तरह से देखें। सिर्फ उसी चीज को नहीं जब मैं रोहित सर से बात कर रहा था।'

इसके बाद प्रतीक ने लिखा 'मैं उनकी इज्जत करता हूं और मैं भगवान का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे रोहित शेट्टी से मिलने का मौका दिया। जब मैंने बोला कि 'कुछ नहीं होगा मुझे,' तब मैं किसी और से बात कर रहा था। और मुझे भी यह इतना गलत लगा जैसे कि मैं रोहित सर से गलत टोन में बात कर रहा हूं जो मैं अपनी जिंदगी में उनके साथ कभी नहीं कर सकता।' इसके बाद प्रतीक ने यह भी लिखा कि 'मुझे याद है किसी और ने भी मुझे वह‌ रस्सी छोड़ने के लिए कहा था और मैं उस इंसान से बात कर रहा था और इस एपिसोड में इस चीज को ऐसे दिखाया गया है जैसे लग रहा है कि मैं रोहित शेट्टी से गलत तरीके से बात कर रहा हूं। मैं कभी भी ऐसा सोच नहीं सकता! असल में मैंने वह रोहित सर को कहा नहीं था वह बात मैंने किसी और को बोली थी।' 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रतीक के ऊपर ऐसे इल्जाम लगाए गए ‌हों। इससे पहले भी प्रतीक सहजपाल सुर्खियों में छा गए थे जब उनके म्यूजिक वीडियो को-स्टार ने उन पर यह इल्जाम लगाया था कि प्रतीक सहजपाल तू लौट आ गाने से उनके सींस एडिट करवा रहे थे। आईएएनएस से बात करते हुए प्रतीक ने यह कहा था कि 'मैं उनसे डील नहीं करता हूं। वह आते और जाते रहते हैं और उन पर फोकस करने की जगह मैं अपनी जिंदगी एंजॉय करता हूं।' 

End of Article