बिजनेस

Is Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 3 अक्टूबर 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक जाने वालों के मन में कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। इसलिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट देखना ना भूलें।

Image

जानिए आज बैंक खुले हैं या बंद

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today : अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई अधूरा या जरूरी काम बचा हुआ है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज 3 अक्टूबर 2026 शनिवार को देशभर के सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इस दिन आप अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर कैश जमा करने, पैसे निकालने, पासबुक प्रिंट कराने या ड्राफ्ट बनवाने जैसे सभी बैंकिंग काम आसानी से निपटा सकते हैं। अक्सर लोगों को शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी को लेकर असमंजस रहता है, लेकिन इस बार शनिवार को शाखाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

जानिए क्यों शनिवार को खुले रहेंगे देशभर के बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी सरकारी, प्राइवेट, क्षेत्रीय ग्रामीण और सहकारी बैंक केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। इसके अलावा महीने का पहला, तीसरा और 5वां शनिवार बैंकों के लिए आम कामकाजी दिन (वर्किंग डे) होता है। चूंकि 3 अक्टूबर 2026 अक्टूबर महीने का पहला शनिवार है, इसलिए इस दिन बैंकों में किसी भी तरह का अवकाश नहीं रहेगा और कर्मचारी नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे।

रविवार को रहेगा अवकाश

शनिवार को बैंक खुले रहने के ठीक अगले दिन, यानी 4 अक्टूबर 2026 को रविवार होने की वजह से बैंकों में फिर से साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। ऐसे में अगर आपका कोई काम ऐसा है जिसके लिए बैंक की शाखा में जाना अनिवार्य है, तो उसे शनिवार को ही पूरा कर लेना समझदारी होगी। रविवार को बैंक बंद रहने के कारण शाखा से जुड़े काम एक दिन के लिए रुक जाएंगे।

अक्टूबर में बैंकों की बाकी छुट्टियां

  • 10 अक्टूबर: महालया अमावस्या के कारण कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अक्टूबर: महा सप्तमी के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 अक्टूबर: दशहरा (महाष्टमी)/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजयादशमी/दुर्गा अष्टमी के कारण त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 अक्टूबर: दशहरा (विजयादशमी, सुद-10)/महानवमी, आयुध पूजा/दुर्गा पूजा के कारण त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़ (UT), तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर (UT), उत्तर प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर: विजयादशमी/दुर्गा पूजा (दसाईं) के कारण त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसाईं) के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसाईं) के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे (विलय दिवस)/महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 अक्टूबर: करवा चौथ के कारण चंडीगढ़ (UT), जम्मू-कश्मीर (UT) और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 अक्टूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के कारण गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक ब्रांच जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

जिन कामों के लिए भौतिक रूप से बैंक जाना जरूरी है, जैसे कि नए खाते से जुड़े कागजात जमा करना, बड़ी राशि का चेक क्लियर कराना या लॉकर से जुड़ा काम, उनके लिए शनिवार का दिन बिल्कुल सही अवसर है। शनिवार को समय से अपनी बैंक शाखा पहुंचकर अपने अटके हुए कामों को बिना किसी रुकावट के पूरा कर लें।

24 घंटे चालू रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

भले ही रविवार को बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक अपने लेनदेन के लिए ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग जारी रख सकते हैं। यूपीआई (UPI), एटीएम (ATM), नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं हमेशा की तरह 24 घंटे और सातों दिन चालू रहेंगी। पैसे ट्रांसफर करने या ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आपको बैंक शाखा खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article