शहर

एकता परेड से पहले गुजरात में डेंगू का साया, 6 हजार जवानों में से 14 पॉजिटिव, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

Gujarat News: 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाली एकता परेड से पहले गुजरात में तैनात करीब 6,000 पुलिस जवानों में से 14 के डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अलग-अलग राज्यों से पहुंचे इन जवानों में बुखार और बीमारी के लक्षण सामने आने के बाद कई को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Image

एकता परेड की तैयारी के बीच डेंगू की दस्तक (प्रतीकात्मक फोटो)

Gujarat News: 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाली एकता परेड की तैयारियों के लिए गुजरात पहुंचे करीब 6,000 पुलिस जवानों में से 14 में डेंगू की पुष्टि हुई है। अलग-अलग करीब 9 राज्यों से BSF, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) समेत रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान गांधीनगर पहुंचे थे। इन जवानों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, पंजाब, केरल और आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

एकता परेड की तैयारियों के तहत पहुंचे जवानों को सेक्टर 28 और 29 में बनाए गए नवनिर्मित सरकारी मकानों में अस्थायी रूप से ठहराया गया था। इनमें से कुछ जवानों में बुखार और संदिग्ध बीमारी के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 50 से अधिक जवानों के सैंपल लिए गए, जिनमें 14 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, किसी भी जवान की हालत गंभीर नहीं है। सभी को दवाएं दी जा रही हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। जवानों के साथ उनकी अपनी मेडिकल टीम भी मौजूद थी, जिसने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

तीन चरणों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

जवानों में डेंगू की पुष्टि के बाद गांधीनगर कॉर्पोरेशन का स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। डेंगू की रोकथाम के लिए कार्रवाई तीन चरणों में की जा रही है।

पहला चरण: जिन जवानों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनका उपचार किया जा रहा है।

दूसरा चरण: जिन क्वार्टरों में जवान ठहरे थे, वहां फॉगिंग की जा रही है। करीब 1,000 क्वार्टर में फॉगिंग की जा चुकी है, ताकि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को नियंत्रित किया जा सके।

तीसरा चरण: संक्रमण को आसपास के इलाकों में फैलने से रोकने के लिए क्वार्टरों के 500 मीटर के दायरे में फॉगिंग की गई। इस दौरान जमा पानी वाले बर्तनों को खाली कराया गया, उनमें दवा डाली गई और स्थानीय लोगों की जांच भी की गई।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!