बॉलीवुड

Udta Teer: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की फिल्म की रिलीज टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Udta Teer Update: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदल दी है। आइए पूरी बात जानते है रिपोर्ट में...

Image

'उड़ता तीर' की रिलीज को लेकर आया अपडेट (pic credit-udta teer movie)

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) अपनी अनोखी कहानी को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी थी। इसमें आयुष्मान एक ऐसे पाकिस्तानी जासूस के किरदार में नजर आएंगे, जो भारत में अपनी याददाश्त खो बैठता है और खुद को हिंदुस्तानी समझने लगता है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-CJP Protest: नसीरुद्दीन शाह के बाद Vishal Dadlani की एंट्री, शबाना आजमी की मौजूदगी ने खींचा ध्यान)

'उड़ता तीर' की रिलीज को लेकर आया अपडेट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' पहले यह फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज टाल दी गई है। मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की यह फिल्म अब 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी रिलीज डेट बदलने के फैसले की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'उड़ता तीर के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म का प्रमोशन भी सही दिशा में चल रहा है। मेकर्स फिल्म को बेहतर तरीके से रिलीज करना चाहते हैं और ज्यादा स्क्रीन के साथ इसे सिनेमाघरों में पर्याप्त समय देना चाहते हैं। ऐसे में रिलीज डेट बदलने का फैसला समझदारी भरा है।'

फिल्म 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, राम कपूर, सुहैल नैय्यर और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि दिवंगत अभिनेता मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में पर्दे पर दिखाई देंगे। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'पति पत्नी और वो दो' में साथ काम कर चुके हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article