इस साल की आखिरी TRP लिस्ट में अनुपमा ने गाड़े झंडे, गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है ने भी जीता जनता का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2021, 04:33 PM IST

TRP Rating 51 Week TV Show Report: टीआरपी रेटिंग लिस्ट में इमली ने एकबार फिर से वापसी की है। यहां देखिए Top 5 TV Show TRP rating list|

इस साल की आखिरी TRP लिस्ट में अनुपमा ने गाड़े झंडे, गुम है किसी के प्यार में और ये रिश्ता क्या कहलाता है ने भी जीता जनता का दिल

TRP Week 51: टीवी सीरियल की 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया BARC India(Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। पिछली बार की तरह इस हफ्ते कुछ उन्हें चर्चित शोज को लिस्ट में जगह मिली है। अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में और इमली सीरियल दर्शकों के बीच अब भी लोकप्रिय बने हुए हैं। इसके अलावा सबसे लंबे समय से प्रसारित होता आ रहा टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा जगह बनाने में नाकामयाब रहा है। आइए एक नजर डालते हैं साल 2021 के आखिरी हफ्ते की टीआरपी लिस्ट पर। जानें 51वें हफ्ते की ताजा टीआरपी लिस्ट पर, आपके किस पसंदीदा टीवी सीरियल की टॉप-5 में मिली जगह।

नंबर -1
रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे अभिनीत अनुपमा टीआरपी चार्ट में लगातार धमाल मचाए हुए है। अनुपमा दर्शकों को अपनी कहानी के जरिए स्क्रीन पर बांधे हुए है। रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा ने साल के आखिरी हफ्ते में भी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की रिपोर्ट में पहला स्थान पाया है। सालभर में सीरियल अनुपमा को कोई टक्कर नहीं दे पाया है। इस फैमिली ड्रामा को दर्शकों का जमकर प्यार मिला है। यह शो सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बना चुका है। 

नंबर -2
गुम है किसी के प्यार में सीरियल भी दूसरे स्थान पर टीआरपी लिस्ट में काबिज है। सई, विराट, पाखी और अब श्रुति की कई मोड़ से गुजरी कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। 51वें सप्ताह में सीरियल ने फिर से दूसरा स्थान पाया है। बात कहानी की करें तो सई और विराट दूर हो रहे हैं दोनों के बीच अब श्रुति आ चुकी है। जिसकी वजह से दोनों में दूरियां बढ़ गई हैं। 

नंबर -3
बार्क टीआपी रेटिंग लिस्ट में इस हफ्ते इमली सीरियल ने शानदार कमबैक किया है। शो अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। वहीं आर्यन के आ जाने से कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट आ रहे हैं। जल्द ही शो में इमली और आर्यन की लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। 

नंबर -4
राजन शाही के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की रेटिंग में बरकरार है। सीरियल की टीआरपी में थोड़ी भी गिरावट या उछाल नहीं आया है। टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में अब सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

नंबर -5
एकता कपूर का टीवी शो ये हैं चाहतें टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 में वापस लौट आया है। अकबर काजी और शरगुन कौर इस टीवी शो में लीड रोल निभा रहे हैं। सीरियल ये हैं मोहब्बतें का स्पिनऑफ है। ये हैं चाहतें शो की रेटिंग में सुधार हुआ है और इसबार सीरियल टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। 

End of Article