Kajal Raghwani on Car Attack: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) हाल ही में बिहार के बिहार शरीफ पहुंची थीं। वह यहां एक ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने गई थीं। भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawal) फेम एक्ट्रेस को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि मौके पर हालात संभालना मुश्किल हो गया। काजल के शोरूम से बाहर निकलने के दौरान उनकी कार के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग गाड़ी का पीछा करते हुए उसे रोकने की कोशिश करने लगे। इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Deepika-Ranveer की आई एक और नन्ही परी, 'धुरंधर' डायरेक्टर बोले- पहले लक्ष्मी और अब सरस्वती...
भीड़ ने तोड़े कार के शीशे
एक्ट्रेस काजल राघवानी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह काजल राघवानी का अभी हाल ही में वायरल हुआ एक वीडियो है। वीडियो में उद्घाटन कार्यक्रम खत्म होने के बाद काजल राघवानी अपने काफिले के साथ शोरूम से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान इंट्री नहीं मिलने से नाराज कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर काफिले के पीछे दौड़ने लगे। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच भीड़ में से किसी ने काफिले की ओर पत्थर चला दिया। पत्थर लगने से काफिले में शामिल एक कार का शीशा टूट गया। घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाने की कोशिश की। पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत के बाद काजल राघवानी के काफिले को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों को काफिले के आसपास देखा जा सकता है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20: सोफिया ने Salman Khan को कहा ‘हाइपोक्रिटिकल इडियट’, वायरल वीडियो पर फुटा एक्ट्रेस का गुस्सा
एक्ट्रेस ने जारी किया बयान
घटना के बाद काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को अपनी सलामती की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने अपनी चिंता करने वाले लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। उनके वीडियो के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आयोजकों को जारी किया जाएगा नोटिस
इस मामले में अब कार्यक्रम की अनुमति को लेकर भी नया विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आयोजन से पहले प्रशासन से जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। इसी आधार पर आयोजकों को नोटिस देने की बात कही जा रही है। हालांकि, शोरूम संचालक ने पुलिस के इस दावे को सही नहीं माना है। संचालक की ओर से कहा गया है कि कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रशासन को पहले ही एक पत्र के जरिए दी गई थी। इतना ही नहीं, अनुमति लेने के लिए 17 सितंबर को आवेदन भी जमा किया गया था।
