Rajkumar Santoshi on Andaz Apna Apna 2: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) की कल्ट कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना (Andaz Apna Apna) आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है। फिल्म के मजेदार किरदार, जबरदस्त कॉमेडी और यादगार डायलॉग्स आज भी लोगों को खूब हंसाते हैं। ऐसे में लंबे समय से फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने इस इंतजार को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है। तो चलिए जानते हैं कि राजकुमार संतोषी ने फिल्म को लेकर क्या कहा है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Deepika-Ranveer की आई एक और नन्ही परी, 'धुरंधर' डायरेक्टर बोले- पहले लक्ष्मी और अब सरस्वती...
नहीं बन रही है 'अंदाज अपना अपना'
डायरेक्टर राजकुमार संतोषी एक बार फिर से अपनी फिल्म अंदाज अपना अपना 2 को लेकर खबरों में हैं। इसकी वजह राजकुमार संतोषी का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। आईएएनएस (IANS) से बातचीत में राजकुमार संतोषी ने ‘अंदाज अपना अपना 2’ को लेकर अपनी बात रखी है। राजकुमार संतोषी ने कहा, “मैं सीक्वल नहीं बनाता। ‘अंदाज अपना अपना’ पहले ही बन चुकी है। मैं उसी जॉनर और उसी तरह की एक और फिल्म बना रहा हूं कॉमेडी, एडवेंचर। इसका नाम ‘अदा अपनी अपनी’ है।” राजकुमार संतोषी के मुताबिक, ‘अदा अपनी अपनी’ में ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी ही कॉमेडी देखने को मिलेगी और म्यूजिक भी “कमोबेश उसी तरह का” होगा। हालांकि, फिल्म की कहानी पूरी तरह अलग होगी। इसके किरदारों का सफर भी 1994 में आई ‘अंदाज अपना अपना’ से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं होगा। राजकुमार संतोषी ने ये भी बताया कि उनकी आने वाली फिल्म खास तौर पर उन दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जो इतने सालों बाद भी ‘अंदाज अपना अपना’ को पसंद करते हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Hanuman Ansh को बॉलीवुड से मिला सपोर्ट, प्रोड्यूसर Anupriya Nagar बोलीं- 'मेरे लिए बहुत बड़ी बात' - Exclusive
'अंदाज अपना अपना' में नजर आए थे ये सितारे
‘अंदाज अपना अपना’ की बात करें तो 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान और सलमान खान के साथ रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल, शक्ति कपूर और टीकू तलसानिया जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म अंदाज अपना अपना को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
