शहर

PNB के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट मिलने का मामला, NIA ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामला 29 अगस्त 2026 को सामने आया था, जब सहारनपुर के सदर बाजार थाने को PNB के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई थी। इसके बाद बैंक ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था।

Image

PNB के करेंसी चेस्ट से नकली नोट मिलने के मामले में कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों के मामले में NIA ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार और राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। NIA के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी आदेश चौधरी के करीबी हैं। दोनों पर बैंक के करेंसी चेस्ट के जरिए नकली नोटों को चलाने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

कौन हैं दोनों आरोपी?

मुकेश कुमार सहारनपुर के हसनपुर कदीम गांव का रहने वाला है। वहीं, राजेंद्र कुमार कल्याणपुर गांव का रहने वाला है।

29 अगस्त को सामने आया था मामला

बता दें ये मामला 29 अगस्त 2026 को सामने आया था, जब सहारनपुर के सदर बाजार थाने को PNB के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने की जानकारी मिली थी। जांच के दौरान बैंक के 3 कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई थी। इसके बाद बैंक ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था।

3 सितंबर को NIA ने दर्ज किया केस

शुरुआत में सहारनपुर के सदर बाजार थाने में 29 अगस्त को FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद 3 सितंबर 2026 को NIA ने इस मामले को दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की।

अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तारी हुई है। पहली गिरफ्तारी 7 सितंबर को हुई थी, जब अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 15 सितंबर को आदेश चौधरी को और फिर आज दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं, मामले में बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। NIA अब इस पूरे मामले की साजिश का पता लगाने में जुटी है। एजेंसी का कहना है कि बाकी आरोपियों और संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article