नागोया: 20वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की है। पहले दिन भारत ने निशानेबाजी में दो रजत पदक अपने नाम किए। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली और सिल्वर मेडल पक्का कर दिया। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भी जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। ऐसे ही प्रदर्शन को सोमवार को दोहराने की आशा भारतीय प्रशंसको को है। 21सितंबर, 2026 को भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों से जुड़े खेल कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार) इस प्रकार हैं। आइए उसपर नजर डालें।
बैडमिंटन:
पुरुष टीम, पहला दौर: भारत बनाम बांग्लादेश - सुबह 11:30 बजे
मुक्केबाजी:
पुरुष 70 किग्रा, राउंड ऑफ 32: सुमित बनाम सिंसिरी बुनजोंग (थाईलैंड) - दोपहर 2:45 बजे
हॉकी:
महिला पूल बी: भारत बनाम इंडोनेशिया - सुबह 9:30 बजे
कबड्डी:
पुरुष टीम: भारत बनाम जापान - सुबह 9:45 बजे
महिला टीम: भारत बनाम बांग्लादेश - शाम 4:15 बजे
मिक्स्ड मार्शल आर्ट:
महिला ’ट्रेडिशनल’ 60 किग्रा: सुचिका तारियाल बनाम तेओ हुई हून (सिंगापुर) - सुबह 8:30 बजे
सेपक टेकरा:
पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत बनाम जापान - सुबह 5:30 बजे
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 2 राउंडअप: भारत ने इलावेनिल वलारिवान के शानदार प्रदर्शन के साथ की शानदार शुरुआत, पहले दिन का ऐसा रहा हाल
निशानेबाजी:
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल - सुबह 6:15 बजे
महिला स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान - सुबह 6:30 बजे
पुरुष स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): मेराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल - सुबह 6:30 बजे
सॉफ्ट टेनिस:
मिश्रित युगल, ग्रुप बी - आध्या तिवारी और जय मीणा:
कंबोडिया के चाओ वीवा और खुन चानरोसेका के खिलाफ - सुबह 5:30 बजे
मंगोलिया के बुद न्यामदॉर्ज और एंखखुसलेन गनबातर के खिलाफ - सुबह 6:30 बजे
दक्षिण कोरिया के किम येओन-ह्वा और पार्क जे-क्यू के खिलाफ - सुबह 7:30 बजे
तैराकी:
पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट दो: ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज - सुबह 6:32 बजे
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट दो: आकाश मणि - सुबह 6:46 बजे
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट चार: हीर गितेश शाह - सुबह 6:50 बजे
पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, हीट दो: दनुश सुरेश - सुबह 7:10 बजे
पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, हीट दो: भारत, कतर, मलेशिया, चीन, जापान और थाईलैंड - सुबह 7:44 बजे
टेबल टेनिस:
महिला टीम, ग्रुप एफ: भारत बनाम पाकिस्तान - सुबह 6:30 बजे
पुरुष टीम, ग्रुप एफ: भारत बनाम पाकिस्तान - दोपहर 3:30 बजे
वुशु:
महिला 60 किग्रा: रोशिबिना देवी बनाम मोस्ट शिका खातून (बांग्लादेश) - दोपहर 3 बजे
पुरुष 56 किग्रा: आर्यन बनाम शहजादा सफी (अफगानिस्तान) - शाम 3:50 बजे
(भाषा)
