क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारे लेकिन क्रेग इरविन ने रच दिया वनडे क्रिकेट में इतिहास

जिम्बाब्वे को आखिरी वनडे में भले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सिकंदर रजा की टीम ने आखिरी ओवर तक लड़ाई की। इतना ही नहीं क्रेग इरविन ने अर्धशतक जड़कर इस मुकाबले को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

Image

क्रेग इरविन (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे को भले हार का सामना करना पड़ा लेतिन टीम के पूर्व कप्तान क्रेग इरविन ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को एक विकेट से अपने नाम किया और 3 मैच की सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया। आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के सामने 272 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 9 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे नाथन एलिस और जोश इंग्लिस। नाथन एलिस ने 3 विकेट लेने के अलावा 36 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। हालांकि, इसकी नींव रखी जोश इंग्लिस ने जिन्होंने 103 रन की पारी खेली।

इससे पहले जिम्बाब्वे ने क्रेग इरविन, इनोसेंट काइया और सिकंदर रजा के अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। इनोसेंट काइया ने 55, सिकंदर रजा ने 81 और क्रेग इरविन ने 59 रन की पारी खेली।

सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने इरविन

क्रेग इरविन ने 79 गेंद में 59 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके जड़े। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इरविन ने चौथे विकेट के लिए इनोसेंट काइया के साथ 80 और फिर बाद में सिकंदर रजा के साथ 61 रन की साझेदारी की। इरविन वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नबी ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ 40 साल और 286 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। इरविन ने 41 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया और उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

40 साल के बाद सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक टॉप पर हैं। उनके नाम 5 फिफ्टी प्लस स्कोर है। क्लाइव लॉयड के नाम 3 फिफ्टी प्लस स्कोर है। क्रेग इरविन की बात करें तो 40 साल के बाद यह उनका दूसरा फिफ्टी प्लस स्कोर है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article