रिलेशनशिप में आने के बाद ऐसा हुआ करण कुंद्रा का हाल, तेजस्वी प्रकाश के बॉयफ्रेंड से सीधा ड्राइवर बने एक्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2022, 11:17 AM IST

Tejasswi Prakash Made Karan Kundrra Her New Driver: जानी-मानी टीवी अदाकारा तेजस्वी प्रकाश एक लग्जरियस गाड़ी की मालकिन बन गई हैं। लेकिन एक इवेंट के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को अपना ड्राइवर बना दिया है।

रिलेशनशिप में आने के बाद ऐसा हुआ करण कुंद्रा का हाल, तेजस्वी प्रकाश के बॉयफ्रेंड से सीधा ड्राइवर बने एक्टर
Photo Credit: Instagram

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra: बिग बॉस की बड़ी जीत के बाद टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की किस्मत चमक उठी है। पहले तो अदाकारा को नागिन जैसा बड़ा शो मिला उसके बाद अब वह एक लग्जरियस कार की मालकिन भी बन गई हैं। आपको बता दें अदाकारा ने बीते मंगलवार को ऑडी Q7 खरीदी है। बाकी सेलेब्स की तरह तेजस्वी प्रकाश ने भी अपनी चमचमाती नई कार के साथ सैकड़ों फोटोज क्लिक करवाईं लेकिन सबकी निगाहें तो उन पर तब टिक गईं जब एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी नई लग्जरियस कार से एंट्री की। इस दौरान तेजस्वी प्रकाश को ‌ब्लैक शिमरी ड्रेस में देखा गया था। यहां अदाकारा ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को लेकर ऐसी बात कर दी जिसकी वजह से सब हैरान रह गए। अदाकारा ने अब अपने बॉयफ्रेंड को अपना ड्राइवर बना दिया है। 

तेजस्वी प्रकाश के ड्राइवर बने करण कुंद्रा

इस इवेंट के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बारे में बात करते हुए कहा कि वह‌ सिर्फ करण को अपने कार में बैठने की इजाजत देंगी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि तेजस्वी प्रकाश ने यह भी कह दिया कि अब करण कुंद्रा ही उनके ड्राइवर होंगे। उन्होंने मीडिया कर्मी से बात करते हुए कहा कि 'मैं करण को अपनी कार में बैठने का मौका दूंगी। वह मेरे साथ थे जब हमने यह कार खरीदी थी। मैं इस कार को ड्राइव कर रही हूं क्योंकि आज पहला दिन है। लेकिन अब से करण ही इस कार को ड्राइव करेंगे।' 

जैसे ही तेजस्वी प्रकाश का यह वीडियो सामने आया वैसे ही तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस ने इन दोनों की जोड़ी को सलामत रखने की कामना की। इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी सबसे बेस्ट है। आए दिन तेजस्वी प्रकाश को अपने बॉयफ्रेंड  करण कुंद्रा के साथ स्पाॅट किया जाता है। इस इवेंट के दौरान तेजस्वी प्रकाश के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद थे। टीवी अदाकारा रश्मि देसाई को भी इस इवेंट में देखा गया था जिन्होंने इवेंट के लिए ग्रीन ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी। 

End of Article