बिजनेस

सीनियर सिटीजन की बल्ले-बल्ले! FD पर ये Small Finance Bank दे रहा है 8.50% तक का तगड़ा ब्याज

अगर आप सुरक्षित निवेश के लिए एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक को चुन सकते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर दूसरे बैंकों के मुकाबले आकर्षक ब्याज दरें ऑफर करते हैं।

Image

सीनियर सिटीजन को एफडी पर मिलेगा तगड़ा ब्याज (Photo: iStock)

Senior Citizen FD Rates: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित तरीके से निवेश करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का विकल्प तलाश रहे हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक की एफडी चुन सकते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंकों की ओर से एफडी पर बड़े बैंकों की तुलना में आकर्षक ब्याज दरें ऑफर की जाती हैं। आप Suryoday Small Finance Bank की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। Suryoday Small Finance Bank एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 4.00 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत तक है, जबकि सीनियर सिटीजन को 4.15 प्रतिशत से 8.50 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। ब्याज दर एफडी की अवधि के आधार पर अलग-अलग है, जो कि 24 सितंबर 2026 से लागू हैं।

किस अवधि पर कितना ब्याज?

7 दिन से 14 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 4.00 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 4.15 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 15 से 45 दिन की एफडी पर ब्याज दर क्रमशः 4.25 प्रतिशत और 4.40 प्रतिशत है। 46 से 90 दिन की अवधि के लिए सामान्य ग्राहकों को 4.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 4.65 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

91 दिन से 6 महीने तक की एफडी पर ब्याज दर 5.00 प्रतिशत है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 5.15 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 6 महीने 1 दिन की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 6.65 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक की अवधि पर दर घटकर 5.50 प्रतिशत हो जाती है।

9 महीने से अधिक और 1 साल से कम अवधि की एफडी पर 6.00 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 1 साल और 18 महीने से कम अवधि के लिए ब्याज दर 7.25 प्रतिशत है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 7.40 प्रतिशत है।

एफडी अवधिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटीजन ब्याज दर
7 दिन से 14 दिन4.00%4.15%
15 दिन से 45 दिन4.25%4.40%
46 दिन से 90 दिन4.50%4.65%
91 दिन से 6 महीने5.00%5.15%
6 महीने 1 दिन6.50%6.65%
6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक5.50%5.65%
9 महीने से कम 1 साल तक6.00%6.15%
1 साल7.25%7.40%
1 साल से कम 18 महीने तक7.25%7.40%
18 महीने7.80%7.95%
18 महीने से 2 साल तक7.25%7.40%
2 साल से कम 30 महीने तक7.25%7.40%
30 महीने8.10%8.25%
30 महीने से 3 साल तक7.25%7.40%
3 साल से कम 5 साल तक6.75%6.90%
5 साल8.25%8.50%
5 साल से 10 साल तक7.25%7.40%

किस अवधि पर मिलेगा सबसे अधिक ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल की एफडी पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को 8.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। 5 साल से अधिक और 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 7.25 प्रतिशत है। इसके अलावा, 18 महीने की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.80 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.95 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। वहीं, 30 महीने की एफडी पर ब्याज दर क्रमशः 8.10 प्रतिशत और 8.25 प्रतिशत है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि एफडी खोलने से पहले बैंक की मौजूदा शर्तों, समय से पहले निकासी के नियम और लागू टैक्स नियमों की जांच करना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article