राखी सावंत का नाम सुनते ही ऐसा क्या हुआ कि भड़क उठे मीका सिंह? देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 01:34 PM IST

सिंगर मीका सिंह शादी करने के लिए तैयार हैं और टीवी पर स्वयंवर करके अपने लिए दुल्हनियां ढूंढने निकले हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब उनसे राखी सावंत से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो मीका आगबबूला हो गए ।

बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग रियलिटी शो 'मीका दी वोटी' को लेकर सुर्खियों में हैं। मीका अपने शो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीका सिंह से राखी से तुलना करते हुए सवाल पूछा गया जिसके बाद उनका मूड ही उखड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राखी सावंत के सवाल पर मीका इतना भड़क गए थे कि उन्होंने किसी भी रिपोर्टर को इंटरव्यू देने से मना कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें  शांत करवाया गया। आपको बता दें की मीका शादी करने के लिए तैयार हैं और टीवी पर स्वयंवर करके अपने लिए दुल्हनियां ढूंढने निकले हैं। यह शो जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। देखें वीडियो...

End of Article