YRKKH: शो में लगेगा फैमिली ड्रामा का तड़का, बहू बनकर आने से पहले ही अक्षरा के कारण बिरला परिवार में पड़ेगी फूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2022, 04:58 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। बहू बनकर आने से पहले ही अक्षरा के ऊपर घर तोड़ने का इल्जाम लगाया जाएगा। 

YRKKH: शो में लगेगा फैमिली ड्रामा का तड़का, बहू बनकर आने से पहले ही अक्षरा के कारण बिरला परिवार में पड़ेगी फूट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: आपके फेवरेट टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अब बहुत दिलचस्प होने वाली है। आपकी तरह हम भी इस टीवी सीरियल में आने वाले ट्विस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीवी सीरियल के कुछ अनसीन क्लिप्स देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे कि अब आरोही गोयंका और बिरला परिवार से अपना राज ज्यादा दिनों तक छुपा नहीं पाएगी और सबके सामने उसके राज से पर्दा हट जाएगा। वैसे हमें पता है कि आप भी यही चाहते होंगे की आरोही का राज जल्दी से सबके सामने आ जाए। आपके लिए बता दें कि आरोही का सच सबके सामने जरूर आएगा लेकिन एक बेहतरीन ट्विस्ट के साथ, जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी। इसके साथ, इस टीवी सीरियल में अब जो होने वाला है उसकी वजह से आरोही के चाहने वालों को झटका लगेगा क्योंकि बिरला परिवार की बहू बनने से पहले ही आरोही के ऊपर एक घिनौना इल्जाम लग जाएगा। नए एपिसोड के आने से पहले ही हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसे स्पॉयलर्स के बारे में बताने वाले हैं जो इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में देखे जाएंगे।

आरोही पर लगेगा घिनौना इल्जाम

पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि जब महिमा खीर बनाने से इंकार कर देती है तब मंजरी किचन में चली जाती है जिसके बाद वह बेहोश हो जाती है। जब अक्षरा और अभिमन्यु वहां पहुंचते हैं तब मंजरी की यह हालत देखकर अभिमन्यु अपनी ताई जी पर भड़क जाता है। जिसके बाद महिमा अक्षरा पर परिवार में फूट डालने का इल्जाम लगाती है। इसके बाद महिमा और आनंद में बहस हो जाती है। आनंद अक्षरा का साइड लेता है पर महिमा उस पर भड़क जाती है। वहीं, आनंद भी महिमा को खूब ताना मारता है। 

आरोही की खुल जाएगी पोल

टीवी सीरियल में यह भी देखा जाएगा कि अक्षरा और अभिमन्यु प्री वेडिंग फोटोशूट करवाने जाते हैं। तभी अक्षरा एक बच्चे की मुलाकात अपने परिवार से करवाती है। वह बच्चे को अपने बड़े पापा और बड़ी मम्मी के बारे में बताती है। जैसे ही अक्षरा उस बच्चे को आरोही से मिलवाती है तभी वह बच्चा आरोही को देखकर एक्सीडेंट वाली दीदी कह देता है। जिसके बाद वह बच्चा यह खुलासा कर देता है कि यह दीदी एक्सीडेंट वाली जगह पर कुछ ढूंढ रही थीं। जैसे ही बच्चा आरोही के बारे में यह सब बोलता है वैसे ही अक्षरा और अभिमन्यु दंग रह जाते हैं।

End of Article