वायरल न्यूज़

ऋषिकेश पहुंचते ही रो पड़ी डच महिला, फिर बोली ऐसी बात हर भारतीय को होगा गर्व, देखें Viral VIDEO

Viral Video: नीदरलैंड्स की एक महिला पर्यटक का ऋषिकेश से एक बेहद भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने बताया कि ऋषिकेश के एक पुल पर चलते समय उन्हें पहली बार अपनेपन का अहसास हुआ और वे रो पड़ीं।

Image

ऋषिकेश पहुंचते ही भावुक हुई महिला (तस्वीर साभार- @isha.branderhorst)

Viral Video: भारत की आध्यात्मिक राजधानी कहे जाने वाले ऋषिकेश (Rishikesh Video) की हवाओं में कुछ ऐसा जादू है, जो किसी भी विदेशी पर्यटक का दिल जीत लेता है। हाल ही में नीदरलैंड्स की एक महिला पर्यटक के साथ ऋषिकेश में कुछ ऐसा घटा, जिसने न सिर्फ उनकी जिंदगी बदल दी बल्कि उनके वीडियो ने पूरे इंटरनेट को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डच महिला ने खुलकर अपने दिल की बात साझा की है कि कैसे भारत आकर और ऋषिकेश की पावन धरती पर कदम रखते ही उनका नजरिया बदल गया।

    वायरल वीडियो में डच महिला बेहद भावुक अंदाज में कहती हैं क जब तक मैं ऋषिकेश के उस पुल पर नहीं चली थी, मुझे कभी अपनेपन का अहसास ही नहीं हुआ था। जैसे ही मैंने उस पुल पर कदम रखा कि अचानक एक अद्भुत अहसास ने मुझे जकड़ लिया और मैं फूट-फूटकर रोने लगी। महिला ने आगे बताया कि वह लंबे समय से अपने आसपास एक बहुत ही सख्त भावनात्मक कवच बनाकर जी रही थीं ताकि खुद को सुरक्षित रख सकें। इसी वजह से वह लंबे समय से रो भी नहीं पा रही थीं। लेकिन ऋषिकेश के उस पुल पर टहलते समय उनकी आंखों से अपने आप आंसू बह निकले और उन्हें जिंदगी में पहली बार महसूस हुआ कि वह वाकई कहीं की हैं और इस दुनिया में उनका भी कोई ठिकाना है। गौरतलब है कि ऋषिकेश को दुनिया की 'योग राजधानी' माना जाता है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर और यहां के प्रसिद्ध पुलों का वातावरण ऐसा है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को एक अनूठी आत्मिक शांति का अहसास होता है। डच महिला का यह अनुभव इस बात का जीता-जागता सबूत है कि भारत की संस्कृति और यहां का आध्यात्मिक माहौल किस तरह लोगों के दिलों के पुराने जख्मों को भर देता है। देखें वीडियो...

    महिला की बातें ने जीता दिल

    वीडियो में महिला की बातें सुनकर आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को isha.branderhorst नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटाते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि एक अहसास है। ऋषिकेश में आपका स्वागत है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मा गंगा की कृपा से ही आत्मा को ऐसा सुकून मिलता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article