टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ‘फांसी की सजा मिले’... सौरभ की मां ने मुस्कान और साहिल के लिए मांगी मौत, 15 दिन बाद कोर्ट सुनाएगा सजा
अवैध हथियार और लाठियां बरामद
पुलिस के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई झड़प के दौरान आरोपियों में से एक बिलाल पर हमला हुआ था। इसके बाद हमले की साजिश रचने के लिए आरोपी सलाम्बा गांव में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने उनके पास से अवैध देसी ’पौना’ बंदूक, एक देसी पिस्तौल और लाठियां बरामद कीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Thane Murder: शिवसेना UBT नेता हत्याकांड में बेटे ने लगाए गंभीर आरोप, कहा -पूर्व मेयर और उनके पति ने रची साजिश
नूंह पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ’’नूंह में सीआईए टीम को सूचना मिली कि जामिया में हुए विवाद में शामिल युवकों का एक समूह किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है और दिल्ली जाने की योजना बना रहा है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नूंह सदर थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।’’
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलहेरी गांव निवासी सुबेदीन और फिरोज, नूंह शहर के वार्ड-6 और वार्ड-2 निवासी बिलाल और साहिल और नूंह जिले के सौंख गांव निवासी नसीम और परवेज के रूप में हुई है।
(इनपुट - भाषा)
