अक्षय कुमार ने रूपाली गांगुली को गिफ्ट की डिजाइनर साड़ी, अनुपमा एक्ट्रेस ने बताई कितनी है इसकी कीमत!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 12:17 PM IST

Akshay kumar Gifts Designer Saree to Rupali Ganguly: अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली ने अपने रक्षा बंधन सेलिब्रेशन में इस साड़ी को पहना और इसकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस लुक से एक्ट्रे ने सभी का ध्यान खींचा और प्रशंसकों भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए

अक्षय कुमार ने रूपाली गांगुली को गिफ्ट की डिजाइनर साड़ी, अनुपमा एक्ट्रेस ने बताई कितनी है इसकी कीमत!

Akshay kumar Gifts Designer Saree to Rupali Ganguly: अनुपमा फेम रूपाली गांगुली अपने लुक्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब एक्ट्रेस अपने नए साड़ी लुक से लाइमलाइट में हैं। ये साड़ी रूपाली के दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसे उनके राखी भाई ने गिफ्ट किया है। जी हां, रूपाली गांगुली को अक्षय कुमार से सरप्राइज गिफ्ट में साड़ी दी है। रविवार विद स्टार परिवार के सेट पर बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ कई साल बाद फिर से जुड़ने पर रूपाली ने उनको राखी बांधी। रक्षा बंधन के इस मौके पर अक्षय कुमार ने उनके लिए एक खास गिफ्ट चुना। 

अक्षय कुमार ने रूपाली को पीले रंग की खूबसूरत साड़ी गिफ्ट के रूप में दी, जिसे देखकर एक्ट्रेस काफी उत्साहित हो गईं। अब लोकप्रिय टीवी स्टार ने गिफ्ट में मिली अपनी साड़ी को फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली ने अपने रक्षा बंधन सेलिब्रेशन में इस साड़ी को पहना और इसकी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस लुक से रूपाली ने सभी का ध्यान खींचा और प्रशंसकों भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। अक्षय कुमार द्वारा गिफ्ट की गई इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी को भी पेयर किया। हमेशा की तरह उनकी तस्वीरें परफेक्ट लग रही थीं। इतने 'विचारशील' होने के लिए रूपाली ने सम्राट पृथ्वीराज स्टार को धन्यवाद दिया।

एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'रक्षाबंधन पर मेरे खूबसूरत परिवार के साथ कुछ अनमोल पल। और मैं इस खूबसूरत साड़ी को बहुत प्यार करती हूं। अक्षयकुमार यह मेरा पसंदीदा रंग भी है। इतना विचारशील होने के लिए धन्यवाद...यह बेशकीमती गिफ्ट है। काश मैंने कम से कम जब हम मिले तो कुछ तस्वीरें लेना याद रखा होता।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रूपाली गांगुली फिलहाल टीवी सीरियल अनुपमा में मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शो में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए खूब प्रशंसा हासिल की है।

End of Article