Anupama 15th August 2022 Written Update: अनुपमा में काफी कुछ चल रहा है। अब सीरियल में आज के एपिसोड में बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा। जब अनुपमा, अनु द्वारा दी गई तस्वीरों को देखती है और अपने परिवार को याद करती है। अनुपमा ने स्ट्रांग बनती है और अनुज के लिए लड़ने का फैसला करती है। तभी इधर पाखी ने अधिक से बात की है। अधिक, पाखी से पूछता है कि क्या अनुज से मिलने से पहले वनराज नाराज था? पाखी, अधिक से पूछती है कि क्या उसे वनराज पर शक है? इस पर अधिक कहता है नहीं। वह चाहता है कि अनुज ठीक हो जाए। पाखी को चिंता है कि अनुज को होश नहीं आया तो क्या होगा। अधिक भी परेशान है।
अनुज की तबीयत खराब होती जा रही है। अनुपमा, अनुज को वापस लड़ने के लिए कहती है। तभी लीला आती है और अनुपमा से बात करती है। वो साफ करती है कि वह यहां उसे ताना मारने के लिए नहीं आई है। लीला कहती है कि चट्टान पर जो कुछ भी हुआ उसमें वनराज की गलती नहीं है। वह कहती हैं कि एक मां अपने बच्चे पर कभी आरोप नहीं लगा सकती। लीला, अनुपमा से विनती करती है कि काव्या ने केस दर्ज कराया है। लीला कहती है कि वह उससे रिश्ता तोड़ना चाहती थी लेकिन आज वह वनराज की खातिर उससे गुहार लगा रही है। लीला, अनुपमा के सामने हाथ जोड़कर कहती है कि वनराज को जेल मत भेजो। लीला रोती है और अनुपमा कहती है कि वो आराम रिलैक्स रहे।
तभी बरखा, अनुपमा से मिलती हैं और उसे सांत्वना देती है। बरखा पूछती है कि वह अनुज को सिटी अस्पताल क्यों लाई। बरखा तब अनुपमा को कहती है कि अगर वो अनुज को इमरजेंसी में यहां लाई तो ठीक है लेकिन सर्जरी के लिए वो उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जा सकते थे। अनुपमा, बरखा से कहती हैं कि यह अस्पताल के बारे में बात करने का समय नहीं है।

इस दौरान काव्या, अनुपमा से पूछती है कि क्या चट्टान एक्सीडेंट के पीछे वनराज का हाथ है? अनुपमा को वनराज का कबूलनामा याद आता है। वह काव्या को धैर्य रखने के लिए कहती है। वह तब तक अपना मुंह बंद रखने का फैसला करती है जब तक कि वो पूरी सच्चाई नहीं जान लेती। अनुपमा को लगता है कि वनराज को उसे जवाब देना होगा, क्योंकि उसने अनुज को चट्टान पर बुलाया था।

