किसी का पति एक्टर तो किसी की पत्नी है हाउसवाइफ, जानें Anupamaa स्टार कास्ट के कौन हैं रियल लाइफ पार्टनर्स 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 09:10 PM IST

Anupamaa Star Cast Real-Life Partners: क्या आप जानते हैं अनुपमा टीवी सीरियल में काम करने वाले कलाकारों के असली लाइफ पार्टनर कौन हैं और क्या करते हैं? यहां देखें उनके रियल लाइफ पार्टनर्स की तस्वीरें।

किसी का पति एक्टर तो किसी की पत्नी है हाउसवाइफ, जानें Anupamaa स्टार कास्ट के कौन हैं रियल लाइफ पार्टनर्स 
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Serial Star Cast Real-Life Partners: राजन शाही का शो अनुपमा (Anupamaa) हमेशा टीआरपी चार्ट पर राज करता है। अनुपमा टीवी सीरियल का प्रीमियर वर्ष 2020 में 13 जुलाई को हुआ था। तब से लेकर अब तक इस टीवी सीरियल ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इस टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अब घर-घर में पहचानी जाती हैं। रूपाली गांगुली के साथ दर्शक इस टीवी सीरियल के अन्य स्टार कास्ट से भी बहुत प्यार करते हैं। फिलहाल इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि मालविका के आने से इस टीवी सीरियल की कहानी में बदलाव आ गया है। अनुपमा भी अब अनुज से प्यार करने लगी है लेकिन वह अनुज को अपने दिल की बात नहीं बता पा रही है। 

अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड की तरह ही दर्शक इस शो के कास्ट के पर्सनल लाइफ से भी अपडेटेड रहना पसंद करते हैं। क्या आपको पता है इस टीवी शो के कलाकारों के रियल लाइफ पार्टनर्स कौन हैं।

रूपाली गांगुली 

अनुपमा टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाने वालीं रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की शादी अश्विन के वर्मा (Ashwin K Verma) से हुई है। अश्विन के वर्मा एक क्रिएटिव कंपनी के मालिक हैं। इन दोनों का एक प्यारा सा बेटा भी है। रूपाली गांगुली अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पति की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

गौरव खन्ना

इस टीवी सीरियल में अनुज का किरदार निभाने वाले एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की रियल लाइफ पार्टनर बहुत खूबसूरत हैं। गौरव खन्ना की शादी आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) से हुई है जो टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। आकांक्षा चमोला को स्वरागिनी टीवी सीरियल से सबसे ज्यादा पापुलैरिटी मिली थी। वह भाग्यलक्ष्मी, गंगा यमुना और भूतू जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।

मदालसा शर्मा

अनुपमा की तरह मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) का परिवार भी बॉलीवुड जगत से नाता रखता है। मदालसा शर्मा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू हैं। मदालसा ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती (Mahaakshay Chakraborty) से शादी की है। इन दोनों की शादी 10 जुलाई 2018 को हुई थी। 

सुधांशु पांडे

सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) भी अनुपमा टीवी सीरियल के एक अभिन्न हिस्सा हैं। सुधांशु पांडे की रियल लाइफ पत्नी मोना पांडे (Mona Pandey) बहुत प्यारी हैं। जब सुधांशु और मोना की शादी हुई थी तब मोना सिर्फ 22 साल की थीं।

अल्पना बुच

इस टीवी सीरियल में मां का किरदार निभाने वाली अदाकारा अल्पना बुच (Alpana Buch) के पति अभिनेता हैं। अल्पना ने अभिनेता मेहुल बुच (Mehul Buch) से शादी की है जो कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अरविंद वैद्य

अरविंद वैद्य (Arvind Vaidya) की शादी जयश्री वैद्य (Jayashri Vaidya) से हुई है। इस टीवी सीरियल में अरविंद बापू जी का किरदार निभाते हैं। इस दंपति की बेटी वंदना पाठक टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। 

तस्नीम शेख

अनुपमा टीवी सीरियल में राखी दवे का किरदार निभाने वाली अदाकारा तस्नीम (Tassnim Sheikh) की शादी सैम नेरूरकर (Sam Nirurkar) से हुई है। वह‌ इस टीवी सीरियल में किंजल की मां का किरदार निभाती हैं। रियल लाइफ में भी तस्नीम की एक छोटी सी बेटी है।

End of Article