अनुपमा शो को करण पटेल-गौतम गुलाटी सहित 4 TV सितारों ने कहा साफ No, अनुज कपाड़िया के लिए गौरव खन्ना नहीं थे पहली पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 08:04 PM IST

Anupamaa Star plus TV Serial Rejected by 4 TV Stars: अनुपमा में रुपाली गांगुली के साथ अनुज कपाड़िया की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। लेकिन आपको बता दें इस रोल के लिए गौरव खन्ना मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

अनुपमा शो को करण पटेल-गौतम गुलाटी सहित 4 TV सितारों ने कहा साफ No, अनुज कपाड़िया के लिए गौरव खन्ना नहीं थे पहली पसंद

पिछले कुछ समय से टीआरपी को लेकर स्टार प्लस टीवी जगत में अपना परचम लहराने में कामयाब रहा है। टीआरपी में इसने सभी टीवी शोज को पीछे छोड़ दिया है। फिर चाहे बिगबॉस रहा हो या फिर कुंडली भाग्य सभी इसके सामने नतमस्तक हो चुके हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल अनुपमा लॉन्च के वक्त से ही सुर्खियों में है। अनुज कपाड़िया के किरदार में गौरव खन्ना की एंट्री के बाद कहानी और भी दिलचस्प हो गई है। रुपाली गांगुली के साथ अनुज कपाड़िया की केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।

सीरियल में एकतरफ जहां अनुपमा को अनुज से धीरे धीरे प्यार हो रहा है और उसे अपनी भावनाओं का अहसास होता है, वहीं दूसरी ओर अनुज की बहन मालविका की एंट्री के बाद वनराज और काव्या के बीच दरार बढ़ने लगी है। शो में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना दर्शकों के पसंदीदा कास्ट बने हुए हैं। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे की अनुज कपाड़िया के रोल के लिए गौरव खन्ना मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, जी हां अनुज कपाड़िया से पहले टीवी जगत के इन चार सितारों को अनुज कपाड़िया का रोल ऑफर किया गया था।

गुरमीत चौधरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुज कपाड़िया के किरदार के लिए टीवी जगत मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी मेकर्स की पहली पसंद थे, इसलिए अभिनेता को सबसे पहले यह रोल ऑफर किया गया था। हालांकि अभिनेता ने कथित तौर पर इसे रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वह इस किरदार में खुद को रिलेट नहीं कर पा रहे थे।

करण पटेल

करण पटेल सोशल मीडिया पर अक्सर प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबक अनुज कपाड़िया ने पर्सनल कमिटमेंट के चलते इस सीरियल में अनुज कपाड़िया का रोल ठुकरा दिया था।

अरहान बहल

अरहान बहल भी इस शो के लिए मेकर्स की पसंद थे, लेकिन कथित तौर पर अभिनेता ने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता के कारण इसे रिजेक्ट कर दिया था।

गौतम गुलाटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरव खन्ना से पहले इस रोल के लिए गौतम गुलाटी से संपर्क किया गया था, लेकिन फिल्मों में व्यस्तता के कारण अभिनेता ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद गौरव खन्ना से इस रोल के लिए संपर्क किया गया। इन दिनों वह अनुज कपाड़िया के किरदार को बखूबी निभा रहे हैं और दर्शकों की पहली पसंद बने हुए हैं।

End of Article