कैसा होगा पायल रोहतगी का ब्राइडल आउटफिट, वेडिंग से लेकर हनीमून तक यह हैं एक्ट्रेस के प्लान्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 04:48 PM IST

Payal Rohatgi Wedding: जानी-मानी अदाकारा पायल रोहतगी अब अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से शादी करने वाली हैं। अदाकारा ने हाल ही में अपने ब्राइडल आउटफिट से लेकर रिसेप्शन और हनीमून तक सारी प्लानिंग के बारे में खुलासा किया है।

कैसा होगा पायल रोहतगी का ब्राइडल आउटफिट, वेडिंग से लेकर हनीमून तक यह हैं एक्ट्रेस के प्लान्स
Photo Credit: Instagram

Payal Rohatgi Wedding: जानी-मानी अदाकारा पायल रोहतगी अब अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। टीवी अदाकारा ने ई टाइम्स टीवी से बात करते हुए अपने ब्राइडल आउटफिट से लेकर रिसेप्शन और हनीमून तक सारी प्लानिंग के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी प्लानिंग के अनुसार चल रही हैं। पायल और संग्राम की शादी को लेकर सबसे ज्यादा खुश उनके माता पिता हैं क्योंकि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद अदाकारा ने अपने ब्राइडल आउटफिट के बारे में बात करते हुए यह कहा कि उनका और संग्राम का लुक एक दूसरे से मैच होगा। उनके शादी के आउटफिट्स दिल्ली और अहमदाबाद के डिजाइनर्स ने डिजाइन किया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी शादी के दिन अपनी नानी द्वारा दिए गए गहने पहनने वाली हैं। 

अदाकारा ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने ब्राइडल आउटफिट के साथ अपने बॉयफ्रेंड के आउटफिट्स को भी‌ खुद फाइनलाइज किया है। 9 जुलाई को शादी करने के बाद वह दिल्ली में 14 जुलाई को रिसेप्शन देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने मुंबई वाले रिसेप्शन में लॉकअप शो के सभी को-कंटेस्टेंट्स को आमंत्रित करेंगी। उन्होंने कहा कि वह कंगना रनौत को भी इनवाइट करने वाली हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह मुनव्वर फारूकी को भी इनवाइट करेंगी या नहीं। तब उन्होंने कहा कि वह मुनव्वर को जरूर इनवाइट करने वाली हैं क्योंकि उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। 

अदाकारा ने बताया कि जबसे कश्मीर में आर्टिकल 370 हटा है, तब से वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह शादी के बाद हनीमून पर जरूर जाना चाहती हैं और उनकी ख्वाहिश कश्मीर जाने की है। अदाकारा ने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी शादी पर गरीब बच्चों और जानवरों को खाना खिलाएंगी इसके साथ वह ढेर सारे पौधे लगाएंगी। उन्होंने कहा कि शादी के दिन यह अच्छे काम करने का आईडिया संग्राम का था। अदाकारा ने यह खुलासा किया था कि वह मां नहीं बन सकती हैं इसीलिए बच्चे की प्लानिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि या तो वह बच्चे को अडॉप्ट करेंगी या फिर सरोगेसी का रास्ता अपनाएंगी।

End of Article