शहर

गंगोत्री से 5 हजार लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार पहुंची गंगा कलश यात्रा, अब नेपाल के लिए रवाना, पशुपतिनाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक

गंगोत्री से 5000 लीटर गंगाजल लेकर निकली श्री गंगा कलश यात्रा आज हरिद्वार पहुंची। निरंजनी अखाड़े में अनुष्ठान के बाद यात्रा नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हो चुकी है।

Image

हरिद्वार से नेपाल के लिए रवाना हुई गंगा कलश यात्रा

Ganga Kalash Yatra: गंगोत्री धाम से 5000 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर निकली श्री गंगा कलश यात्रा आज यानी बुधवार 18 नवंबर को हरिद्वार पहुंच गई है। यहां निरंजनी अखाड़े में साधु-संतों की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद यात्रा नेपाल के लिए रवाना हुई, जहां पशुपतिनाथ मंदिर में इस गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु शामिल हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि यह यात्रा Gangotri धाम से शुरू हुई है। मंगलवार को यात्रा उत्तरकाशी में थी और आज हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े पहुंची है। यहां स्थित चरण पादुका मंदिर में यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ। उन्होंने कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और कोशिश है कि आने वाले समय में यह यात्रा और भव्य रूप में यहां से रवाना हो।

गंगोत्री से नेपाल तक पहुंचेगा गंगाजल

श्री गंगा कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य गंगोत्री से लाए गए गंगाजल को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचाना है। वहां विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए 5000 लीटर गंगाजल कलश यात्रा के माध्यम से ले जाया जा रहा है। यात्रा में संतों और विभिन्न धार्मिक परंपराओं से जुड़े लोगों की भागीदारी इसे विशेष धार्मिक आयोजन बना रही है।

हरिद्वार में संतों ने किया स्वागत

हरिद्वार पहुंचने पर निरंजनी अखाड़े में यात्रा से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संतों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद यात्रा को नेपाल के लिए आगे बढ़ाया गया। महंत रवींद्र पुरी महाराज ने इस आयोजन को सामूहिक प्रयास बताते हुए भविष्य में इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही।

गौरतलब है कि हरिद्वार और गंगोत्री उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थल हैं, जबकि नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है। ऐसे में गंगोत्री से गंगाजल लेकर पशुपतिनाथ तक पहुंचने वाली यह यात्रा भारत और नेपाल की धार्मिक परंपराओं को जोड़ने वाला आयोजन है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article