Anupama Spoiler: बरखा-राखी नहीं ये है अनुपमा की कहानी में नई 'वैम्प', चाल चलने में काव्या को भी दी मात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 04:08 PM IST

Anupama Major Twist TV Serial: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अधिक और पाखी अब पकड़े जाने वाले हैं। ऐसा तब होता है जब वनराज, पाखी को कॉलेज छोड़ने और वापस भी खुद ही लेने का फैसला करता है। लेकिन फिर भी पाखी, अधिक से मिलने जाती है।

Anupama Spoiler: बरखा-राखी नहीं ये है अनुपमा की कहानी में नई 'वैम्प', चाल चलने में काव्या को भी दी मात

Anupama Major Twist: अनुपमा काफी लंबे टाइम से टॉप पर हैं। रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे का यह शो अब तक के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। अनु और अनुज कपाड़िया शादीशुदा जीवन में प्रवेश कर चुके हैं लेकिन फिर भी सब कुछ ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि अनु की जड़ें अभी भी शाह परिवार से जुड़ी हुई हैं। अनुपमा अपने बच्चों के साथ संबंध नहीं तोड़ सकती है। हाल ही में हमने ट्रैक में देखा था कि वनराज को गुस्सा आ गया और उसने अनु को शाह परिवार से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन उसने यह कहकर पलटवार किया था कि कोई उसे उसके बच्चों से दूर नहीं कर सकता। अब अनुपमा का यही स्टेटमेंट उसपर भारी पड़ने वाला है। क्योंकि कहानी में अधिक और पाखी के बीच जो कुछ हो रहा है उससे भूचाल आने वाला है।

अनुपमा सीरियल में दिखेगी नई लव स्टोरी
आने वाले एपिसोड में अधिक और पाखी अब पकड़े जाने वाले हैं। ऐसा तब होता है जब वनराज, पाखी को कॉलेज छोड़ने और वापस भी खुद ही लेने का फैसला करता है। पाखी अपने परिवार से झूठ बोलती है और फिर अधिक से मिलने जाती है। तभी अनुपमा उन्हें रंगे हाथों पकड़ लेती है। दरअसल अधिक और पाखी एक रेस्तरां में साथ बैठे होते हैं और यहां तक ​​कि हाथों में हाथ डालकर। तभी अनुपमा की उसी जगह पर एंट्री होती है। अनुपमा खुद अपनी आंखों से पूरा नजारा देख लेती है।

पढ़ें- अनुपमा बनीं रणबीर कपूर की टीचर, देखें कैसे सिखा रहीं पिता बनने के गुण- Video
 
 घर पर जाकर अनुपमा, अधिक पर बसरने वाली है। साथ ही अधिक को अब सीमा पार न करने की वॉर्निंग भी मिलेगी। क्योंकि बात सिर्फ हाथ पकड़ने की नहीं है अनुपमा देखती है कि अधिक, पाखी को अकेले एक कमरे में ले जाता है। यहां पर अधिक अपनी सफाई में उसे बताता है कि उसका कोई बुरा इरादा नहीं था, लेकिन अनुपमा उसे आखिरी वॉर्निंग देते हुए अपनी सीमा में रहने के लिए कहती है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक पता चला है कि अधिक, पाखी से साथ प्यार का नाटक कर रहा है। क्योंकि वो पाखी को यूज करना चाहता है। जी हां, अधिक अब कहानी में राखी, काव्या और बरखा से भी चार कदम आगे निकलने वाला है। वो ना सिर्फ अनुपमा के लिए शो में सबसे खतरनाक विलेन बनकर सामने आने वाला है बल्कि पाखी को भी बड़ा धोखा देने वाला है। 

End of Article