बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। तब्बू ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। तब्बू के पास फिलहास एक से एक फिल्में है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि तब्बू ओटीटी पर धमाल मचाने वाली है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस तब्बू अब एक वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सोनिया गांधी के राजीव गांधी की गोद में बैठने वाले किस्से पर Sonakshi Sinha ने दिया मजेदार रिएक्शन)
तब्बू की अपकमिंग सीरीज
तब्बू यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' का हिस्सा बन गई हैं। यह एक काल्पनिक ड्रामा है, जिसकी कहानी नवंबर 2023 में उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन से प्रेरित है। इस प्रोजेक्ट के साथ तब्बू पहली बार किसी हिंदी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज में काम करती दिखाई देंगी। अपने अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस के लिए यह उनके करियर का एक नया अनुभव होगा।
'टनल मेन' की कहानी उस मुश्किल समय से प्रेरणा लेती है, जब उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद 41 मजदूर अंदर फंस गए थे। कई दिनों तक देशभर के लोग उनकी सुरक्षित वापसी की खबर का इंतजार करते रहे। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल, इंजीनियरों और विशेषज्ञों ने मिलकर लगातार कोशिश की। कई तकनीकी मुश्किलों के बावजूद आखिरकार सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, 'टनल मेन' इस घटना को हूबहू पर्दे पर नहीं दिखाएगी। यह एक काल्पनिक कहानी होगी। बता दें कि साल 2023 में तब्बू की फिल्म खुफिया नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि तब्बू की सीरीज को लोग कितना प्यार देते हैं...
