मनीष रायसिंघन कर रहे टीवी पर 5 साल बाद कमबैक, सीरियल नीमा डेन्जोंगपा में निभाएंगे अहम रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 08:55 PM IST

New entry in Nima Denzongpa: अब जल्द ही नीमा डेन्जोंगपा में एक नई एंट्री होने वाली है। हमें पता चला है कि निर्माता अब इकबाल खान के ट्रैक को जारी रखने की योजना बना रहे हैं....

मनीष रायसिंघन कर रहे टीवी पर 5 साल बाद कमबैक, सीरियल नीमा डेन्जोंगपा में निभाएंगे अहम रोल

Nima Denzongpa: नीमा डेन्जोंगपा काफी टाइम से सुर्खियों में हैं। एक सामाजिक कहानी पर बेस्ड टीवी शो नीमा डेन्जोंगपा में सुरभि दास, नीमा और अक्षय केलकर, सुरेश की भूमिका में हैं। शो में अभिनेता इकबाल खान को विराट सेठी की भूमिका में देखा गया था, हालांकि एक महीने पहले ही वो शो को अलविदा कह चुके हैं। इकबाल खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरा ट्रैक समाप्त हो गया है और मैं कहूंगा कि यह छह महीने की एक खूबसूरत जर्नी थी। टीम बहुत अच्छी थी और हर बार जब मैं सेट पर जाता था, तो यहां कुछ महान को-स्टार्स से मिलने जाता था, न कि केवल शूटिंग के लिए।' अब जल्द ही नीमा डेन्जोंगपा में एक नई एंट्री होने वाली है।

हमें पता चला है कि निर्माता अब इकबाल खान के ट्रैक को जारी रखने की योजना बना रहे हैं। इसलिए इकबाल खान का मेकर्स ने रिप्लेसमेंट ढूंढा है। खबर है कि टीवी अभिनेता मनीष रायसिंघन को शो के लिए फाइनल किया गया है। मनीष अब शो में इकबाल की जगह लेंगे। मनीष शो में विराट की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी आगे कैसे आगे बढ़ती है। क्या निर्माता प्लास्टिक सर्जरी की बदौलत विराट को एक नए चेहरे के साथ लौटते हुए दिखाने का घिसा-पिटा ट्रैक चुनेंगे? या वे कुछ बेहतर लेकर आएंगे? हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। जैसा कि इकबाल एक अन्य शो करने के लिए आगे बढ़े हैं, तो वहीं मनीष 5 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। उन्हें आखिरी बार एक श्रृंगार-स्वाभिमान में देखा गया था।

एक महीने पहले, ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि शो जल्द ही खत्म हो जाएगा, लेकिन चैनल के एक सूत्र ने इससे इनकार किया है। सूत्र ने बताया, 'नीमा डेन्जोंगपा एक दिलचस्प शो है और इसकी एक नई टीम है। शो को खत्म करने की हमारी कोई योजना नहीं है।' नीमा डेन्जोंगपा के आने वाले एपिसोड्स में कुछ दिलचस्प ड्रामा देखने के लिए आप तैयार हो जाइए। 

End of Article