Lock Upp: निशा रावल का खुलासा- 'मिसकैरिज के बाद पुराने दोस्त के आई थीं करीब, गैर मर्द को किया था किस'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 12:25 PM IST

Lock Upp Nisha Rawal: रिएलिटी शो लॉक अप में निशा रावल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट बताए हैं। निशा रावल ने कहा कि करण मेहरा से शादी के बावजूद वह दूसरे शख्स को पसंद करने लगी थीं।

Lock Upp: निशा रावल का खुलासा- 'मिसकैरिज के बाद पुराने दोस्त के आई थीं करीब, गैर मर्द को किया था किस'

Lock Upp Nisha Rawal: रिएलिटी शो लॉक अप में कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। करण मेहरा की वाइफ निशा रावल ने भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े एक बड़े राज का खुलासा किया है। निशा रावल ने बताया कि करण मेहरा से शादी में रहने के दौरान भी वह किसी दूसरे शख्स को पसंद करने लगी थीं।  

निशा रावल ने अपना सीक्रेट बताते हुए कहा कि मेरे पूर्व पति करण मेहरा से मेरी 2012 में मेरी शादी हुई थी। इसके दो साल बाद यानी साल 2014 में मेरा मिसकैरेज हुआ था। जिस बच्चे को हमने खोया था वह पांच महीने का था। मैं एक हिंसक रिश्ते में थी। जब पांच महीने में मेरे बच्चे का मिसकैरिज हुआ तो मेरे लिए ये बहुत बड़ा झटका था। मेरे शरीर और दिमाग में काफी कुछ चल रहा था। इस हादसे से मेरा दिल टूट गया था। इस दौरान हम एक नए घर में शिफ्ट हुए थे। इस घर के पास एक पुराना दोस्त था। हम कई साल से एक दूसरे के टच में नहीं थे। ऐसे में मैने उससे बात करना शुरू किया।
 
Nisha Rawal shares unseen photos from son's birthday party amid legal  dispute with husband Karan Mehra | The Times of India

रिश्ते में नहीं मिल रहा था सपोर्ट
निशा रावल आगे कहती हैं, 'अपने दोस्त से मैंने शारीरिक शोषण की बात छोड़कर सभी बातें उसके साथ शेयर की थी। हम दोनों जब भी मिलते थे करण मेहरा को इसके बारे में जानकारी होती थी। मैं अपने दोस्त के करीब आने लगी थी। मैं कहीं न कहीं उनकी तरफ आकर्षित होने लगी थी। मेरे रिश्ते में मुझे वह सपोर्ट महसूस नहीं हो रहा था। एक पल ऐसा भी था जब मैंने उसे किस किया। मैंने ये बात अपने एक्स पति के साथ भी शेयर की थी। उस दौरान मुझे एहसास हुआ कि हमारा रिश्ता टूट चुका है।'

Karan Mehra Arrested: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Karan Mehra arrested  after wife Nisha Rawal files complaint of assault

कंगना ने कहा- आम है ये बात
कंगना रनौत ने इस दौरान कहा कि न तो उनकी शादी हुई है। साथ ही न ही वह इस मामले में कोई एक्सपर्ट हैं। हालांकि, उन्हें पता है कि ये बात नेचुरल है कि आप किसी की तरफ आकर्षित हैं।

Lock Upp Review - Rediff.com movies

कंगना रनौत आगे कहती हैं आकर्षण को आप कैसे आगे ले जाते हैं ये सब आपकी च्वॉइस होती है। आपको बता दें कि निशा रावल ने साल 2021 में अपने पति करण मेहरा पर पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।  
 

End of Article