टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' विवाद पर काजी तौकीर की टीम ने रखा पक्ष, Kanika Mann को लगाई फटकार

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Team Angry On Kanika Mann: 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर की टीम ने 'लॉलीपॉप विवाद' पर कनिका मान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लंबा-चौड़ा बयान साझा कर अपना पक्ष रखा।

Image

Bigg Boss 20: कनिका मान पर काजी तौकीर की टीम ने किया पलटवार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Team Angry On Kanika Mann: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन तकरार और बवाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन शो में काजी तौकीर और कनिका मान के बीच झगड़ा हो गया। काजी तौकीर ने कनिका मान से बातों-बातों में कहा कि चलो लॉलीपॉप खाते हैं। इस बात से कनिका मान बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने काजी तौकीर को चेताया कि उन्हें ये शब्द पसंद नहीं है। हालांकि काजी तौकीर ने कहा कि उनकी नीयत में कोई खोट नहीं है और ये उन्होंने कैरेक्टर प्ले करते हुए कहा है। लेकिन मामले में आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, उदिति सिंह और माही विज ने भी काजी तौकीर को आड़े हाथों लिया। वहीं अब इस मामले पर काजी तौकीर की टीम ने अपना पक्ष रखा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'लॉलीपॉप' शब्द के लिए काजी तौकीर पर बरसीं आम्रपाली दुबे, अब गौहर खान ने पोल खोल लगाई लताड़

काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की टीम ने कनिका मान को 'लॉलीपॉप विवाद' पर लताड़ लगाई। काजी तौकीर की टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई स्टोरी में लिखा, "हम हर हफ्ते काजी को बार-बार निशाना बनाने और उनकी छवि खराब करने का कड़ा विरोध करते हैं। 'लॉलीपॉप' केस: सलमान खान ने साफ तौर पर समझाया था कि 'लॉलीपॉप' शब्द का मतलब क्या था। काजी ने भी बात को समझा और सही संदर्भ में इसे लिया। उन्होंने माना कि कनिका ने इस शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल किया था।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो से कटा रीति तिवारी का पत्ता, मिड-वीक एविक्शन में गिरी गाज

    काजी तौकीर की टीम ने कनिका मान पर किया पलटवार

    काजी तौकीर की टीम ने कनिका मान पर किया पलटवार

    काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की टीम ने मामले पर आगे कहा, "काजी ने यह शब्द मासूमियत और मजाक में इस्तेमाल किया था। लेकिन जब लोग किसी बात को नकारात्मक तरीके से देखने लगते हैं, तो मासूमियत को भी तोड़-मरोड़कर पेश किया जा सकता है। और हां ये बेचैनी तो है कि 'कहीं तो नजर आ जाऊं शो में'।" काजी तौकीर की टीम ने बॉल टास्क का जिक्र करते हुए कहा, "कनिका ने खुद काजी को शो में डांस करने का आइडिया दिया था। बाद में उसी चीज को उन्होंने पूरी तरह नकारात्मक तरीके से पेश किया।

    कनिका मान (Kanika Mann) को लेकर काजी तौकीर की टीम ने आगे लिखा, "वो कनिका ही थीं जिन्होंने काजी तौकीर को बॉल पर पुश-अप्स करने का सुझाव दिया था। और बाद में इसी एक्ट को उनके (कनिका) द्वारा गलत तरह से दर्शाया गया। दोगलापन अपने चरम पर है। मासूम पलों को विवादों में बदलना बंद करो। हमेशा काजी को निशाना बनाना और उसकी छवि को खराब करना बंद करो।अब खेल को खुद बोलने दें।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article