साउथ मूवीज

Ajay Devgn चाहते थे Mohanlal देखें Drishyam 3, जानें मलयालम सुपरस्टार ने क्यों नहीं देखी फिल्म?

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 01:28 PM IST

Ajay Devgn Speak on Mohanlal: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में है। अब फिल्म को लेकर मोहनलाल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है, जिसे खुद अजय ने बताया।

Image

अजय देवगन ने मोहनलाल को लेकर कही ये बात (Image Source: Drishyam Movie)

Ajay Devgn Speak on Mohanlal: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वो एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं और इसे फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है, क्योंकि इस बार मेकर्स ने कहानी को पहले के मुकाबले अलग दिशा में आगे बढ़ाया है। इसी बीच अजय देवगन ने फिल्म के ओरिजिनल मलयालम वर्जन के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) से जुड़ी एक खास बात शेयर की है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन ने क्या बताया है।

अजय देवगन ने मोहनलाल को लेकर कही ये बात

एक्टर अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अजय देवगन का अभी हाल ही में दिया बयान है। अजय देवगन ने एफआईसीसीआई फ्रेम्स में फिल्म को लेकर मोहनलाल से हुई बातचीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने मोहनलाल सर को फोन किया था, उन्हें नहीं, क्योंकि मैं चाहता था कि वो फिल्म देखें। जैसा कि उन्होंने (आलोक जैन) कहा कि वे इतना अच्छा काम करते हैं और इस बार हमने कहानी को पूरी तरह अलग दिशा में ले जाने की कोशिश की है। इसलिए मुझे लगा कि उनकी तरफ से एक तरह की मंजूरी मिलना अच्छा होगा। मैं चाहता था कि वो फिल्म देखें, लेकिन वो छुट्टी पर हैं। ये बहुत अच्छी बात है कि वो लगातार बातचीत करते रहे। मुझे लगता है कि वो जल्द ही वहां फिल्म देखने वाले हैं।'

इस वजह खत्म की फिल्म

अजय देवगन आगे बताया कि मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी को खत्म करने का फैसला क्यों किया। अजय ने कहा कि ‘दृश्यम’ की फिल्म लिखना खास तौर पर काफी मुश्किल है। टीम कहानी को एक अच्छे मुकाम पर खत्म करना चाहती थी और उन्हें लगा कि जिस तरह स्क्रिप्ट और फिल्म तैयार हुई है, उसे देखते हुए यही रुकने का सही समय है। एक्टर ने कहा, 'मैंने कल फिल्म देखी और मेरी निजी राय है कि ये ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) से भी बेहतर है। इसे लिखना बिल्कुल आसान नहीं है। जैसा कि मैंने कहा, आपके लेखक और निर्देशक लिमिटेड हैं।' ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article