Lock Upp Elimination: लॉक अप शो से बाहर हुईं बबीता फोगाट, कंगना रनौत ने इस वजह से किया एलिमिनेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 12:31 AM IST

Lock Upp elimination Babita Phogat Exit: लॉक अप शो में एक और चौंकाने वाला एविक्शन हो चुका है। सिद्धार्थ शर्मा के बाद एक और कैदी को घर छोड़ना पड़ा है....

Lock Upp Elimination: लॉक अप शो से बाहर हुईं बबीता फोगाट, कंगना रनौत ने इस वजह से किया एलिमिनेट

Babita Phogat Lock Upp Exit: कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जा रहे लॉक अप शो में एक और चौंकाने वाला एविक्शन हो चुका है। सिद्धार्थ शर्मा के बाद एक और कैदी को घर छोड़ना पड़ा है। ये कोई और नहीं बल्कि बबीता फोगाट है। जी हां, बहुत उम्मीदों और वादों के साथ शो में शामिल हुईं मशहूर पहलवान बबीता फोगाट को लॉक अप की जेल से बाहर कर दिया गया है। अपनी यात्रा के दौरान बबीता ने पायल रोहतगी और स्वामी चक्रपाणि महाराज के साथ एक काफी मजबूत रिश्ता बनाया। 

बबीता फोगाट शो लॉक अप में टासक के दौरान सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं और उन्होंने कई बार जीतकर अपनी योग्यता साबित की। हालांकि, लॉक अप की जेल में अब उनकी यात्रा खत्म हो चुकी है और वो इस शो से बाहर आ गई हैं। होस्ट कंगना रनौत ने एलिमिनेशन के दौरान बबीता फोगाट का नाम लिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक ताकत के हिसाब से बबीता फोगाट दर्शकों से जुड़ने में कामयाब रहीं, लेकिन उनमें इमोशनल और मेंटल स्तर की कमी थी। कंगना ने बबीता से कहा, 'आपने अपने आओ को खर्च ही नहीं किया।'

बबीता फोगाट इस दौरान कंगना की बातों से सहमत नहीं थीं और उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों में निवेश किया और लॉक अप जेल में सभी के साथ संबंध बनाए। बता दें, करणवीर बोहरा और बबीता बॉटम टू में थे। बात में शो से बाहर समय बबीता फोगाट भावुक हो गईं और सभी को गले लगाकर विदा ली। जब बबीता लॉक अप से बाहर निकल रही थीं तब पायल की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान कंगना ने करणवीर को समझदारी से गेम खेलने की चेतावनी दी। कंगना ने उन पर गुस्सा भी किया और कहा, 'मेरी चेतावनियों को गंभीरता से लें, इसे अपना शो न बनाएं।'

बबीता फोगाट शो में अंदर आने के लिए अपने साल के बेटे को बाहर छोड़कर आई थीं। शो के दौरान कंगना रनौत, अली मर्चेंट के खेल से भी निराश दिखीं। उन्होंने नामांकन के लिए अली का नाम 'चार्ज शीट' में डाल दिया और उन्हें सही से गेम खेलने की सलाह दी।

End of Article