Koffee With Karan 7: सेलेब्स के सामने हाथ जोड़ रहे हैं करण जौहर, शो में आने के लिए कर रहे हैं मिन्नत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 05:13 PM IST

Koffee With Karan Season 7: कॉफी विद करण के सातवें सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है। ये सीजन सात जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। यहां देखें कॉफी विद करण 7 का प्रोमो...

Koffee With Karan 7: सेलेब्स के सामने हाथ जोड़ रहे हैं करण जौहर, शो में आने के लिए कर रहे हैं मिन्नत

Koffee With Karan Season 7 Promo: रिएलिटी शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन सात जुलाई 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस चैट के गेस्ट को लेकर कई नाम आ रहे हैं। अब शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है। प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) सेलेब्स से शो में हिस्सा लेने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं।

करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर कॉफी विद करण 7 का प्रोमो (Koffee With Karan season 7 Promo) शेयर किया है। इसमें दिखाया है कि करण जौहर कह रहे हैं कि सभी लोग कॉफी विद करण के सातवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। तभी आवाज आती है, 'बुड्ढे कितने सीजन लाएगा।?' इसके बाद वह सभी कमेंट्स स्क्रीन पर आ रहे हैं जिसमें करण जौहर  को ट्रोल किया जा रहा है। करण जौहर इसके बाद फोन करके वह सेलेब्स को कॉफी विद करण सात में इनवाइट करने के लिए बहुत मिन्नतें कर रहे हैं। 

सेलेब्स से मिन्नत कर रहे हैं करण जौहर 
करण जौहर फोन करके कह रहे हैं, 'मैं तुम्हें तीन हैंपर दूंगा।' वहीं, फोन में करण कह रहे हैं, 'मैं कोई भी पर्सनल सवाल तुमसे नहीं पूछूंगा।' इसके अलावा एक अन्य सेलेब से करण जौहर कह रहे हैं, 'मैं तुम्हारे लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हूं।' कॉफी विद करण का आखिरी सीजन साल 2019 में स्ट्रीम हुआ था। वहीं, सीजन 7 सात जुलाई से स्ट्रीम होगा। इस बार ये चैट शो केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही स्ट्रीम होगा। गौरतलब है कि करण जौहर का ये चैट शो कई बार विवादों में भी रह चुका है।

कॉफी विद करण 7 के मेहमानों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन समांथा रुथ प्रभु, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे के नाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन भी हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि, करण जौहर ने इसे खारिज किया था।

End of Article