Koffee With Karan season 7: करण जौहर इन दिनों अपने बच्चों के साथ विदेश में छुट्टियां मनाने गए हैं। इसी बीच उनको शो कॉफी विद करण के खूब चर्चे हैं। लगातार लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण के नए सीजन की गेस्ट लिस्ट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। मेहमानों की लिस्ट को लेकर चर्चे तेजी से हो रहे हैं। जैसा कि हम जानते हैं करण जौहर शो कॉफी विद करण, 7 जुलाई को अपने सातवें सीजन के लिए लौट रहा है। ऐसे में इस सीजन में कई दिग्गज इसका हिस्सा बनने वाले हैं।
अब एक नई रिपोर्ट की मानें तो इस गेस्ट लिस्ट में 2 ब्यूटी पीजेंट जीत चुकीं अदाकाराओं के नाम भी आगे आ चुके हैं। खबर है कि ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन को इस बार करण के शो में एक साथ देखा जाएगा। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसका खुलासा हो चुका है। करण जौहर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'बकवास है...'। साफ है ऐश और सुष्मिता साथ नहीं आ रहे हैं। एक बार पहले भी, संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या और सुष्मिका को देवदास में एक साथ कास्ट करने की कोशिश की थी लेकिन वो असफल रहे थे।
आपको बताते चलें सामंथा रूथ प्रभु भी कॉफी विद करण का हिस्सा बनेंगी। नागा चैतन्य से शादी कर चुकीं सामंथा को कॉफी विद करण में अक्षय कुमार के साथ पेयर किया जाएगा। दोनों पहले कभी नहीं मिले हैं और ये पहली बार स्टूडियो में करण के साथ साक्षात्कार रिकॉर्ड करने के लिए पहुंचेंगे। तभी इन्हें एक दूसरे से मिलवाया जाएगा।

अब तक, करण जौहर ने कॉफी विद करण में आने वाले कई मेहमानों की पुष्टि की है। इसमें रणवीर-आलिया, जान्हवी-सारा, विजय देवरकोंडा-अनन्या और सामंथा-अक्षय शामिल हैं।

