बॉलीवुड

बाली में हादसे का शिकार हुईं Nushrratt Bharuccha, चोट के बाद अस्पताल में चल रहा इलाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 04:06 PM IST

Nushrratt Bharuccha Accident News: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों बाली में हैं, लेकिन वहां से उनके फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है।

Image

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ हुआ हादसा (Image Source: Nushrratt Bharuccha Instagram)

Nushrratt Bharuccha Accident News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस इन दिनों काम के सिलसिले में इंडोनेशिया के बाली गई हुई थीं। इसी दौरान फिल्म छोरी 2 (Chhorii 2) फेम एक्ट्रेस के साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं। हालांकि, अभी तक नुसरत भरूचा की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वो फिलहाल बाली में ही हैं।

नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह नुसरत भरूचा से जुड़ी एक रिपोर्ट है, जिसमें बताया गया है कि एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गई हैं। जिसने सबको हैरान कर दिया है। एनडीटीवी के मुताबिक, ये घटना बाली में हुई। नुसरत को वहां के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें मेडिकल केयर मिल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें बाली में अपना स्टे बढ़ाना पड़ा है। हालांकि, एक्ट्रेस को किस तरह की चोट लगी है और उनकी हालत कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नुसरत भरूचा ने हादसे से करीब एक हफ्ते पहले बाली से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों से उनके वहां मौजूद होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल एक्ट्रेस ने हादसे या अपनी चोट को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

टाइगर श्रॉफ की फिल्म में आएंगी नजर

नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म दोनों की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का निर्देशन रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) कर रहे हैं। फिल्म में पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan), अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी अहम रोल में नजर आएंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article