New Dates For Kapil Sharma's New York Live Shows: कपिल शर्मा इन दिनों कनाडा में लाइव शो कर रहे थे। कनाडा के कुछ जगहों पर लाइव शो करने के बाद अब कपिल शर्मा न्यूयॉर्क में परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन हाल ही में यह खबर आई थी कि न्यूयॉर्क में कपिल शर्मा के लाइव शोज को पोस्टपोन कर दिया गया है। जैसे ही दर्शकों को इस बात का पता चला था कि कपिल शर्मा के लाइव शोज को पोस्टपोन कर दिया गया है, जैसे ही यह खबर आई थी, वैसे ही दर्शक काफी परेशान हो गए थे। हाल ही में लोकल प्रमोटर सैम सिंह ने यह जानकारी दी है कि कपिल शर्मा के शोज को क्यों पोस्टपोन कर दिया गया है और उनके परफॉर्मेंज के लिए नई डेट्स क्या हैं। ईटाइम्स से बात करते हुए सैम सिंह ने यह कहा कि यह सब मैनेजमेंट का फैसला था।
उन्होंने कहा कि 'शो को पोस्टपोन करने का फैसला हमारे मैनेजमेंट का था। हम लोग जल्द ही अब नए डेट्स का ऐलान करेंगे, हो सकता है आने वाले 2 हफ्तों में इसका ऐलान हो जाए। मार्केट में बहुत सारी झूठी अफवाहें फैल रहे हैं जिन्हें स्पष्ट करने की जरूरत है।' इसके आगे उन्होंने कहा कि वह अपनी ऑडियंस को बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। कपिल शर्मा 9 जुलाई और 23 जुलाई को लाइव शो के दौरान परफॉर्म करने वाले थे लेकिन उनके शोज को पोस्टपोन कर दिया गया है।
इसी बीच कृष्णा अभिषेक जो द कपिल शर्मा शो में सपना का किरदार निभाते हैं, वह मुंबई वापस आ गए हैं। आज उन्हें अपनी पत्नी कश्मीरा शाह और दो बेटों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। कपिल शर्मा फिलहाल कनाडा में ही हैं और यह कयास लगाया जा रहा है कि वह भी जल्द मुंबई वापस आएंगे। वह जल्द ही अपने शो के नए सीजन की शूटिंग करेंगे इसके बाद वह अपने अन्य शोज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। हो सकता है इसके बाद कॉमेडियन अपने पेंडिंग शोज के लिए वापस अमेरिका जाएं।

