Khatra Khatra Khatra 2 Updates: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने शो खतरा खतरा खतरा के सीजन 2 की वजह से आए दिन सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस टीवी रियलिटी शो के एपिसोड्स में कई टीवी सेलिब्रिटीज आते हैं जिनके साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टास्क करते हैं। खतरा खतरा खतरा के सीजन 2 के आने वाले एपिसोड में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता को देखा जाएगा। मुनमुन दत्ता के साथ इस टीवी रियलिटी शो में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज भी नजर आएंगे। भारती सिंह के कहने पर प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे और यह दोनों मुनमुन दत्ता को इंप्रेस करने की कोशिश करेंगे। इस रियलिटी शो में यह देखा जाएगा कि यह दोनों अपना शर्ट और पैंट उतार कर मुनमुन दत्ता को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। वहीं, इन्हें देखकर मुनमुन दत्ता के होश उड़ जाते हैं।
सामने आया नया प्रोमो
खतरा खतरा खतरा सीजन 2 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें भारती और उनके पति हर्ष प्रतीक और उमर को एक चैलेंज देते हैं। यह दोनों प्रतीक और उमर को चैलेंज देते हैं कि दोनों में से कौन मुनमुन दत्ता को इंप्रेस कर पाएगा। जिसके बाद प्रतीक और उमर अपना शर्ट निकाल कर अपनी बॉडी फ्लाॅन्ट करते हैं और अपने सिक्स पैक एब्स दिखाने लग जाते हैं। जिसके बाद मुनमुन इन दोनों को चीयर करने लग जाती हैं लेकिन जब यह दोनों अपना शर्ट उतारने लगते हैं तब उनके होश उड़ जाते हैं। वहीं, भारती सिंह की नजरें प्रतीक और उमर की बॉडी पर टिक जाती हैं।
उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल अपना शर्ट और पैंट उतार कर शो का तापमान बढ़ा देते हैं। इसके बाद प्रतीक शर्ट के साथ अपनी पैंट भी उतारने लग जाते हैं। प्रतीक सहजपाल को पीले रंग के कार्टून प्रिंटेड बॉक्सर्स में देखा गया। प्रतीक के बाद उमर भी अपना पैंट उतारने लग जाते हैं। हाल ही में प्रतीक को निक्की तंबोली के साथ देखा गया था जहां वह निक्की को प्रपोज करते हुए नजर आए थे।

